Ranji Trophy: जिसे BCCI ने किया दरकिनार, उस बल्लेबाज़ ने हाथ टूटने का बावजूद लेफ्टी बन बल्ले से बरपाया क़हर, देखें वीडियो

Published On: February 2, 2023
Follow Us

Hanuma Vihari: रणजी ट्रॉफ़ी में कई भारतीय बल्लेबाज़ों का जो टीम से बाहर चल रहे हैं उनका कमाल जारी है। एक ऐसा ही कमाल भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने रणजी (Ranji Trophy 2023) में कर दिया है। 

दाएं हाथ के इस बैटर ने चोटिल होने के बाद लेफ्टी बनकर बल्लेबाजी की और मध्यप्रदेश के गेंदबाजों को जमकर कुटाई की। हनुमा विहारी मध्यप्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, उन्होंने एक हाथ से 3 चौके कूटे।

कलाई फ्रैक्चर होने के बाद भी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए बाएं हाथ से खेलते हुए 15 रन बनाए। विहारी वैसे तो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन चोट के चलते वह बैटिंग के लिए नहीं उतरे थे, लेकिन जब पूरे खिलाड़ी आउट हो गए तो वह अंतिम बैट्समैन के रूप में क्रीज पर उतरे और खेल के प्रति अपने जुनून से फैंस का दिल जीत लिया।

हनुमा विहारी ने (Ranji Trophy 2023) में लगाया गजब का शॉट

खास बात ये रही कि विहारी (Hanuma Vihari) दांए हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने लेफ्टी बैटिंग करते हुए शानदार अंदाज में रिवर्स स्वीप शॉट खेले। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के स्पिनर सारांश जैन के खिलाफ एक रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए चौका लगाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

ऐसे लगी थी चोट हनुमा को चोट

दरअसल, मंगलवार से रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2023) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हुए हैं। मध्यप्रदेश और आंद्धप्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन विहारी (Hanuma Vihari) अपनी टीम के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी करते वक्त तेज गेंदबाज आवेश खान की बाउंसर से अपनी कलाई फ्रैक्चर करवा बैठे थे।

@Hanumavihari 🧎💥🔥#HanumaVihari #RanjiTrophy2023 pic.twitter.com/O1reQglKMM

— Teja Tanush (@Tejatanush1) February 2, 2023

चोट के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, किया कमाल

पहली पारी में विहारी (Hanuma Vihari) को उस वक्त चोट लगी थी जब वह 37 गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, इसके बाद भी वह लेफ्टी बनकर क्रीज पर डटे रहे और अंत में 57 गेंद पर 27 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद आंद्धप्रदेश की टीम 379 पर सिमट गई थी।

ये रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया है। पहली पारी में आंध्र प्रदेश ने 10 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाए थे। फिर मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 228 रन बनाए। 151 रनों की लीड से साथ आंध्र प्रदेश ने दूसरी पारी में 93 रन बनाए और मध्यप्रदेश के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश इस लक्ष्य का पीछा कर रही है। तीसरे दिन के तीसरे सेशन तक एमपी की टीम ने 5 ओवर खत्म होने तक बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment