Tehreek-e-Labbaik Pakistan: पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता गहराई, कराची में मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Published On: February 3, 2023
Follow Us

 

कराची: पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच अब धार्मिक कट्टरता गहराती जा रही है। पाकिस्तान से अब एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। इस वीडियो में कुछ लोग पाकिस्तान के कराची शहर में एक मस्जिद की मीनारों को सरेआम तोड़ते नजर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तोड़फोड़ करने वाले लोग तहरीक लब्बैक पाकिस्तान के सदस्य हैं और जिस मस्जिद की मीनारों को तोड़ा जा रहा है, वह एक अहमदी मस्जिद है। 

अहमदिया मुस्लिम को लेकर विवाद

अहमदिया मुस्लिम, पाकिस्तान का एक अल्पसंख्यक समाज है और पाकिस्तान में उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता है। बहुत से अहमदिया मुसलमानों को ईशनिंदा के झूठे आरोपों में मौत की सजा भी दी जा चुकी है। पाकिस्तान का धार्मिक संगठन तहरीक लब्बैक पाकिस्तान खास तौर पर अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ मुखर रहता है। 

एक मौलवी के बयान में हिला दिया था पाकिस्तान

बीते साल अक्टूबर में तहरीक लब्बैक पाकिस्तान के एक मौलवी के बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अपने बयान में मौलवी ने अहमदिया समुदाय की गर्भवती महिलाओं पर हमला करने का निर्देश दिया था। मौलवी ने ऐसा इसलिए कहा था ताकि कोई अहमदिया पैदा ही ना हो सके। टीएलपी के मौललवी मोहम्मद नईम चट्ठा का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment