Gate Exam 2023 : आज से शुरु हुई गेट की परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें Admit Card, जानें पूरी डिटेल

Published On: February 4, 2023
Follow Us



नई दिल्ली: Gate Exam 2023 : आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) द्वारा इस बार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2023 का आयोजन किया जा रहा है. इन परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट में शामिल है। उस शेड्यूल के मुताबिक गेट की परीक्षाएं 4, 5, 11 और 12 फरवरी को होंगी. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।

Gate 2023 Exam Admit Card लाना है जरूरी

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र लाना होगा। एडमिट कार्ड (Gate Exam 2023 Admit Card) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ये एडमिट कार्ड इससे पहले 9 जनवरी को जारी किए गए थे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

Gate 2023 Exam ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in खोलें।

2. होम पेज के नोटिफिकेशन सेक्शन में ‘गेट 2023 एडमिट कार्ड’ (Gate Exam 2023 Admit Card) लिंक पर क्लिक करें।

3. क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

4. इसमें आप अपना लॉगिन विवरण प्राप्त कर सकते हैं और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

5. डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें। उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment