Punjab News: डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के लिए 2.91 करोड़ रुपए की राशि जारी

Published On: February 4, 2023
Follow Us

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्गों के लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसलिए राज्य के 17 जिलों में स्थापित डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के लिए साल 2022-23 के लिए 2.91 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के अंतर्गत साल 2022-23 के दौरान बजट उपबंध की राशि जारी की गई है। इस कारण 2.91 करोड़ रुपए की राशि जारी करने की मंजूरी दी गई है।

हर ज़िले में स्थापित होंगे बीआर अंबेडकर भवन

सरकार की तरफ से हर जिले में डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवन स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया था जिससे अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्गों के लोगों के लिए सिंगल विंडों एक छत के नीचे सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें। अब तक 17 जिलों में डॉ. बी. आर अम्बेदकर भवन की स्थापना की गई है। बाकी रहते छह जिलों में से एस. ए. एस. नगर, बरनाला और मलेरकोटला में डॉ. अम्बेदकर भवन स्थापित करने के लिए ज़मीन का प्रबंध करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, जबकि ज़िला पठानकोट, तरन तारन और फाजिल्का में ज़मीन का प्रबंध हो चुका है।

कैबिनेट मंत्री ने डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के काम के लिए विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वे सरकारी कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाएं और वित्तीय नियमों की सख़्ती से पालना करें।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment