Haryana news : हरियाणा में एसीएस स्तर के अधिकारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, दुष्यंत चौटाला का ऐलान

Published On: February 4, 2023
Follow Us

चण्डीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एसीएस स्तर के अधिकारियों को इलेक्ट्रिक वाहन मुहैया करवाये जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सरकारी स्तर पर भविष्य में ई-वाहनों की ही खरीद की जाएगी। 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने यह बात शनिवार को चण्डीगढ़ में आयोजित ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एक्सपो के दौरान सम्बोधन में कही। इस अवसर पर उन्होंने एक्सपो में आए विभिन्न कम्पनियों के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कई मॉडल का अवलोकन किया। 

उन्होंने एक्सपो में आए ओद्योगिक क्षेत्र के लोगों से कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों में कई नई तकनीक आ रही है जिस पर अधिक काम किया जाए।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई गई

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के सभी राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई गई हैं। हरियाणा ने भी इलेक्ट्रिक वाहन नीति बनाई है जिसके कारण लोग तेजी से इस नीति के तहत लाभ लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा का कोई भी विद्यार्थी अगर ई-व्हीकल पर शोध करके उसका पेटेंट करवाएगा और अगर कोई भी विश्वविद्यालय इलेक्ट्रिक वाहन पर रिसर्च सेंटर खोलना चाहता है तो सरकार उसकी मदद करेगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने उद्योगपतियों को आहवान किया कि वह भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को बढ़ावा दें। इसके लिए प्रदेश सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। 

पेट्रोल और डीज़ल वाहनों को छोड़ना होगा

चौटाला आम लोगों को ईवी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हमें पैट्रोल व डीजल के वाहनों को छोड़ना होगा ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे क्योंकि जलवायु परिवर्तन पूरे देश के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सरकारी स्तर पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों को विकल्प की तरफ बढ़ाने के लिए दिशा में इलेक्ट्रिक वाहन अच्छा कदम है। 

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले वाहनों की तुलना में बहुत सस्ते है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा दिया जा रहा है जिससेे आने वाले समय में लोगों को इसका काफी फायदा होने वाला है। 

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों की समझ बढ़ी है और वे अब ग्रीन वाहनों को अपना रहे हैं। हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिसके चलते हरियाणा में 350 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।

हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और राज्य में ईवी वाहनों को अपनाने के लिए हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति बनाई है ताकि हरियाणा को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विकास और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवीएस) के निर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि नीति खरीदारों, निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं सहित सभी हितधारकों को प्रोत्साहित करके पूरे ईवी पारिस्थितिकी तंत्र को लाभान्वित करती है।

गुरुग्राम-फरीदाबाद को मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शहरों के रूप में विकसित कर रही सरकार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद को मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ईएम) शहरों के रूप में विकसित कर रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने और ई-मोबिलिटी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को 100 प्रतिशत हासिल करने के लिए चरणबद्ध लक्ष्य हैं।

दुष्यंत कहा कि हरियाणा को पूरे देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में टॉप अचीवर के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में ईज ऑफ लॉजिस्टिक्स में एचीवर के रूप में स्थान दिया गया है। इन राष्ट्रीय रैंकिंग से पता चलता है कि हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन और सहायक निर्माताओं और निर्यातकों के लिए अनुकूल माहौल है। 

उन ने कहा कि भारत में तिपहिया सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन हैं, इसके बाद दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन आते हैं। इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए बैटरी उद्योग का विस्तार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय स्तर पर सप्लाई चेन महत्वपूर्ण हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एक्सपो चण्डीगढ़ में उत्तर भारत का पहला एक्सपो है, जो लोगों को ई- मोबिलिटी की ओर बढ़ावा देगा। एक्सपो में कमर्शियल वाहनों के इलेक्ट्रॉनिक मॉडल एक अच्छी शुरुआत है। 

प्रदेश के गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे मेट्रो शहरों में भी इस तरह के एक्सपो लगाए जाएंगे ताकि लोग ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़े।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment