Haryana Lok Sabha Election: अजय चौटाला का जेजेपी-बीजेपी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, अमित शाह की बात का यूं दिया जवाब

Published On: February 5, 2023
Follow Us

हरिगढ़ : हरियाणा में लोकसभा चुनाव अगले साल यानी 2024 में होना है लेकिन सियासी पारा अभी से बढ़ने लगा है। 


एक तरफ़ जहां बीजेपी लगातार प्रदेश में कार्यक्रम कर रही है वहीं जेजेपी भी अब चुनाव को लेकर तैयार हो रही है। 


मौजूदा समय में प्रदेश में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन है। ऐसे में अब जजपा के संयोजक अजय चौटाला ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपाजजपा का गठबंधन जारी रहेगा। गठबंधन के प्रत्याशी प्रदेश की सभी दस सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था बड़ा बयान

हाल ही में एक कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर ऐलान किया था कि बीजेपी इस बार दस की दस लोकसभा सीटें जीतेगी। 


इस कार्यक्रम में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। जिसके बाद कहा जा रहा था कि बीजेपी और जेजेपी में खट्टास बढ़ सकती है। 

जेजेपीबीजेपी गठबंधन रहेगा जारी

बीजेपीजजपा के गठबंधन को लेकर अब बड़ी ख़बर आपने आई है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि राजनीति में शब्दों के हेरफेर चलते रहते हैं। 


हाल ही के हालात पर अजय सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में सभा ठीक चल रहा है। घबराने की बात नहीं है बेजेपी और जेजेपी आगामी चुनाव भी मिलकर लड़ेगी। 


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment