Nagaland Assembly Election 2023: नागालैंड में कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

Published On: February 6, 2023
Follow Us

Nagaland Assembly Election 2023: इस साल कई राज्यों में विधानसभा (Nagaland Assembly Election 2023) चुनाव होने है। ऐसे में तीन राज्यों के चुनाव का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टिया अब चुनाव को लेकर कमर कस रही है। नागालैंड में चुनाव 27 फरवरी को चुनाव होने है। 

चुनाव की तारीख़ें नज़दीक आते देख कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरु कर दिया है। कांग्रेस (Congress) ने नागालैंड (Nagaland) विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। यह चारों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

आपको बता दें कि पार्टी ने कोहिमा शहर से मेशेनलो काठ, मोकोकचुंग शहर से एलेम जोंगशी, भंडारी से चेनिथुंग हम्त्सोए और नोकलाक से पी. मुलंग को टिकट मिला है। इससे पहले कांग्रेस 4 फरवरी को 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी थी।

नागालैंड में इस दिन होगी वोटिंग (Nagaland Assembly Election 2023)

नागालैंड में 27 फरवरी से को वोटिंग (Nagaland Assembly Election 2023) होगी। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए नतीजे 2 मार्च तक घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए 7 फरवरी आखिरी तारीख होगी।

बीजेपी ने भी जारी की लिस्ट

बीजेपी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ संगठन में लड़ने का निर्णय लिया है। बीजेपी ने 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है वही एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 बीजेपी ने अलोंगटाकी सीट से नागालैंड इकाई के अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी गई है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment