मैं वोट मांगने नहीं जनता को वोट की ताकत का एहसास करवाने आय़ा हूँ , सोच बदलेगी तभी हालात बदलेंगें- बलराज कुंडू

Published On: February 7, 2023
Follow Us


 

उकलाना मंडी, हिसार: वर्तमान सरकार ने मौलिक अधिकारों पर कैंची चला दी है। आज सरकार तानाशाही से हर चीज को अपने कंट्रोल में करना चाहती है। लोकतंत्र को खतरे में डाला हुआ है। लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची हुई है। लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों के लिए जनता को अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा क्योंकि वोट के बल पर ही जनता अपना भविष्य चुनती है। आज मैं वोट मांगने नहीं जनता को वोट की ताकत का एहसास करवाने आय़ा हूँ क्योंकि सोच बदलेगी तभी हालात बदलेंगें। ये शब्द जन जागृति य़ात्रा के नेतृत्व कर्ता विधायक महम बलराज कुंडू ने आज य़ात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे।

जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में आज जनजागृति यात्रा तेरहवें दिन उकलाना के गांव पाबड़ा से गांव किनाला, साहू, भैरी अकबरपुर, उकलाना मंडी, सुरेवाला चौक, जाजनवाला होते हुए गांव दनौदा खुर्द पहुंची। आज य़ात्रा ने 5 ज़िलों, 12 विधानसभाओं से होकर अपने 13वें दिन 300 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पूरा कर लिया, जो अपने आप में विशेष मायने रखता है। 

रोज 30 किलोमीटर कर रहे हैं यात्रा

रोजाना करीब 25 से 30 किलोमीटर विधायक बलराज कुंडू और सैंकड़ों यात्री पैदल चल रहे हैं। आज़ पूरे रास्ते जगह जगह य़ात्रा का जोरदार स्वागत हुआ और पुष्प गुच्छ, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर, फलों से तोलकर जन जागृति यात्रा के नायक महम विधायक बलराज कुंडू का जोरदार अभिवादन किया गया। 

जैसे जैसे यात्रा चंडीगढ़ की ओर बढ़ रही है, य़ात्रा में लोगों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों की भारी भीड़ जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू को सुनने पहुंच रही है। 

आज ग्रामीणों में महम विधायक भाई बलराज कुंडू को लेकर गजब का आत्मीय भाव देखा गया और य़ात्रा में लोगों का जोश और जुनून बेहद उत्साह वर्धक रहा। जन जागृति यात्रा में लोगों के बढ़ते रूझान से गदगद महम विधायक बलराज कुंडू ने प्रदेश की जनता का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की दरकार है ना की केवल सत्ता परिवर्तन की। यह राजघरानों का जो खेल है, इसको बंद करना होगा और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment