Pakistan Accident News: पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 30 लोगों की मौत

Published On: February 8, 2023
Follow Us



पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को कार से टक्कर के बाद एक बस गहरी खाई में गिर गयी जिसके बाद कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। 

दुर्घटना गिलगित बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास हुई। पुलिस ने बताया कि गिलगिट से रावलपिंडी जा रही एक तेज रफ्तार बस की चौक के पास कार से टक्कर हो गयी और दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

पाक पीएम ने जताया शोक


प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment