Bengal Partisan: बंगाल विभाजन के ख़िलाफ़ प्रस्ताव लाएगी ममता सरकार, बीजेपी पर डबल गेम खेलने का आरोप

Published On: February 9, 2023
Follow Us



Bengal Partisan: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बजट सत्र के पहले दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। TMC ने बंगाल के विभाजन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। 

उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने राज्य के बंटवारे पर अपना साफ रुख बताने को लेकर बीजेपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने बीजेपी पर बंगाल के लोगों के साथ डबल गेम खेलने का आरोप लगाया है। TMC का आरोप है कि इस मांग के पीछे बीजेपी के नेता हैं।

‘BJP खेल रही डबल गेम’

सिलीगुड़ी में मीडिया से बातचीत में गुहा ने कहा, “भाजपा बंगाल के लोगों के साथ ‘डबल गेम’ खेल रही है। दक्षिण बंगाल में, वे कहते हैं कि वे उत्तर बंगाल को एक अलग राज्य नहीं बनाना चाहते हैं, जबकि उत्तर बंगाल में उनके सांसद और विधायक अलग राज्य की मांग कर रहे हैं। भाजपा को 48 घंटे के भीतर अपनी बात साफ करनी होगी।’

TMC मंत्री ने भाजपा पर बंगाल में गड़बड़ी पैदा करने का भी आरोप लगाया क्योंकि चुनाव नजदीक है। उन्होंने आगे कहा। “बंगाल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हम इस बजट सत्र में इसके खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा, हम चाहते हैं कि विपक्ष सहित हर विधायक इस प्रस्ताव का समर्थन करें।

बीजेपी का पाखंड आएगा सामने- गुहा



उन्होंने आगे सवाल किया कि राज्यों के बंटवारे को लेकर बीजेपी की त्रिपुरा के लिए एक नीति है तो बंगाल के लिए दूसरी। ऐसा क्यों है? TMC नेता ने इसे ओछी राजनीति बताते हुए कहा कि जल्द ही बीजेपी का पाखंड लोगों के सामने आएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment