Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को मांगनी पड़ेगी माफ़ी, अरदास में तोड़ा नियम!

Published On: February 12, 2023
Follow Us



फ़रीदाबाद: हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने अब ऐसा किया है किया है उनको माफ़ी मांगनी पड़ेगी? दरअसल सिख समाज द्वारा उनपर धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जा रहा है। 

SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सिख अरदास में सीएम खट्टर के नंगे सिर खड़े होने पर आपत्ति जताई है और इसे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि सीएम ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

SGPC प्रधान धामी का कहना है कि एक सीएम द्वारा जानबूझकर सिखों की भावनाएं आहत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

अरदास में नंगे सिर खड़े हुए खट्टर 

10 फरवरी को फरीदाबाद के बाबा बंदा बहादुर चैरिटेबल अस्पताल की नींव का पत्थर के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर गए थे। आरोप है कि उस दौरान अरदास के दौरान सीएम सिर पर बिना कपड़े रखे ही खड़े हो गए थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख अरदास की एक मर्यादा होती है। जिसके अनुसार अरदास के समय हर व्यक्ति भगवान और गुरु साहिब के सामने सिर ढ़ककर खड़ा होता है। इस मर्यादा के दौरान कोई अपनी मनमर्जी नहीं कर सकता और किसी को कोई छूट भी नहीं है। 

हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी पर भी उठाए सवाल



SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर खुद पंजाबी मूल से संबंधित है ऐसे में उनको सभी सिख मर्यादाओं की जानकारी है। इसके बावजूद उन्होंने जानबूझकर सिखों की भावनाएं आहत की है। 

धामी ने हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह धमीजा को लेकर सवाल खड़े किए है उनका कहना है कि धमीजा भी अरदास के समय सीएम खट्टर के साथ खड़े थे ऐसे में उनके द्वारा भी सीएम को सिख मर्यादा के उल्लंघन से ना रोकना बड़े सवाल खड़ा करता है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment