Haryana News: हरियाणा के स्कूलों को लेकर बड़ी ख़बर, खट्टर सरकार ने 14 फ़रवरी तक का अल्टीमेटम, जानें

Published On: February 12, 2023
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा के स्कूलों को लेकर बड़ी ख़बर है। दरअसल हरियाणा सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को अल्टीमेटम दिया है। स्कूलों को कहा गया है कि वह 14 फरवरी तक स्कूलों की ऑनलाइन ग्रेडिंग भर दें। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HSEB) के द्वारा फिक्स डेट पर ग्रेडिंग नहीं भरने वाले स्कूलों के खिलाफ विभाग ने 5 हजार पेनल्टी का प्रावधान किया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित की जाने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी मार्च-2023 के लिए यह आदेश जारी हुए हैं। राजकीय, प्राइवेट स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरुकुल विद्यापीठ की INA मार्कस, जनरल अवेयरनेस एंड लाइफ स्किल्स ग्रेड, को-करिकुलर एक्टिविटीज ग्रेडिंग ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 फरवरी कर दी गई है।

प्रति परीक्षार्थी लगेगा दंड

विभाग के आदेश के अनुसार, जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक INA मार्कस, जनरल अवेयरनेस एंड लाइफ स्किल्स ग्रेड (जीएलएस), को-करिकुलर एक्टिविटी ग्रेडिंग ऑनलाइन नहीं भरते हैं तो ऐसे विद्यालयों को 500 रुपए प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5000 रुपए जुर्माने के साथ 15 फरवरी से 18 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे।

लेट आवेदन पर बड़ा फैसला

शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि संबंधित विद्यालय मुखिया समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इसके बाद किसी भी प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment