Haryana Toll Plaza News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का एलान, एक मार्च बंद हो जाएगा ये टोल प्लाजा

Published On: February 22, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के जीवड़ा-गुडाना (हैली मंडी-पल्हावास) रोड पर लगाए गए टोल प्लाजा को एक मार्च से बंद कर दिया जाएगा और सुबाना-कोसली-नाह-कनीना रोड पर लगाए गए टोल के लिए समीक्षा करवा कर निर्णय लिया जाएगा।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को विधानसभा बजट सत्र के प्रश्नकाल में एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि हरियाणा में राज्य राजमार्गों, प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों पर स्थित वाणिज्य टोल प्लाजा की संख्या बारह है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में राज्य राजमार्ग सात, प्रमुख जिला मार्ग तीन व अन्य जिला मार्ग दो हैं। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि गांव गुज्जरवास में राज्य राजमार्ग पर तथा गांव चौकी नंबर एक में जिला राजमार्ग पर कमर्शियल टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कहां-कहां टोल प्लाज़ा

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने आगे बताया कि टीपी-53 रेवाड़ी जिले में किमी 69.00 पर ग्राम गुज्जरवास के पास सुबाना कोसली नाहर कनीना रोड (राज्य राजमार्ग-22) पर है। वर्तमान में, इस टोल प्लाजा से सरकार को सालाना लगभग 141.00  लाख रूपये का औसत राजस्व प्राप्त हो रहा है। 

उन्होंने यह भी बताया कि टीपी-54 रेवाड़ी जिले में किमी 9.500  पर जीवड़ा-गुडाना रोड (हैली मंडी – पल्हावास रोड पर है। वर्तमान में इस टोल प्लाजा से सरकार को सालाना लगभग 40.00 लाख रुपये का औसत राजस्व प्राप्त हो रहा है।


सोहना व तावडू में जल्द बनेगा लघु सचिवालय भवन, प्रक्रिया जारी

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि सोहना और तावड़ू में लघु सचिवालयों के निर्माण के लिए वास्तुशिल्प नक्शे वास्तुशिल्प विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इन कार्यों के लिए प्रशासकीय अनुमोदन प्राप्त करने के लिए लागत अनुमान तैयार किए जा रहे हैं क्योंकि प्रशासकीय अनुमोदन अभी लिया जाना है इसलिए इस समय कोई समय सीमा नहीं दी जा सकती।

अटेली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अटेली को उपमंडल बनाने का प्रस्ताव है। चूंकि यह मामला अभी भी विचाराधीन है, इसलिए इस सम्बन्ध में कोई समय-सीमा बताना संभव नहीं है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment