Hera Pheri 3 : कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि अक्षय कुमार आएंगे नजर, फिल्म की शूटिंग शुरू, पढ़िए क्या हुआ बदलाव

Published On: February 22, 2023
Follow Us



Hera Pheri 3 : अगर आप भी ‘हेरा फेरी 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर लेकर आए हैं। दरअसल, ‘भूल भुलैया 2’ के बाद सुनने में आ रहा था कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह कार्तिक आर्यन ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है। क्योंकि फिल्म के तीसरे सीक्वल में अक्षय कुमार एक बार फिर बाबू भैया और घनश्याम के साथ राजू की भूमिका में नजर आएंगे।

Hera Pheri 3 की शूटिंग शुरू!


‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन अनीज बज्मी नहीं बल्कि फरहाद सामजी करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, कुछ समय पहले अक्षय कुमार (Hera Pheri 3) ने यह कहकर फिल्म छोड़ दी थी कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। ऐसे में फिल्म में खिलाड़ी (Khiladi) कुमार की वापसी ने फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को भी हैरान कर दिया है।

‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे कार्तिक


आपको यह भी बता दें कि कार्तिक आर्यन यह फिल्म नहीं कर रहे हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें अप्रोच किया गया था। कहा जा रहा था कि फिल्म की टीम अक्षय के हिस्से को रीक्रिएट करेगी। तब सुनील शेट्टी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि शायद कास्टिंग में कुछ हेराफेरी हुई थी, लेकिन यह सब कैसे हुआ उन्हें नहीं पता. हमें लगता है कि फिरोज और सुनील ही होंगे जो अक्षय को वापस लाएंगे।

17 साल बाद बन रहा है तीसरा पार्ट


इसके साथ ही एक हफ्ते पहले ये खबर भी सामने आई थी कि अक्षय, सुनील और परेश रावल ने फिल्म के लिए मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में मीटिंग की थी. जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2000 में, दूसरा पार्ट साल 2006 में आया था। इसके साथ ही फिल्म का तीसरा पार्ट 17 साल बाद बनने जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment