Manish Sisodia Arrested : कथिक नई आबकारी नीति घोटाले में आखिर दिल्ली के डिप्टी सीएम पर आरोप क्या है?

Published On: February 26, 2023
Follow Us

Manish Sisodia Arrested

नई दिल्ली: दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में रविवार को दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को CBI ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई थी कि मनीष सिसोदिया को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया था कि मनीष सिसोदिया की तरफ से जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। CBI की तरफ से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे इस कारण उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।

क्यों उठे शराब नीति पर सवाल? 


थोक लाइसेंस धारकों का कमीशन बढ़ाकर 12% फ़िक्स किया


बड़ी कंपनियों की मोनॉपोली बढ़ाने के आरोप लगे

शराब सरकारी दुकानें नहीं केवल निजी दुकानें बेचेंगी

शराब दुकानदार भारी रियायत पर शराब बेच रहे थे

पहले से ज़्यादा बड़ी दुकानें खुलीं, चर्चा बढ़ी


ये पूरा मसला है क्या और क्या रहा है पूरा घटनाक्रम

मार्च 2021- मनीष सिसोदिया ने नई आबकारी नीति का एलान किया- नई शराब नीति की ख़ास बातें
अब शराब बस निजी क्षेत्र बेचेगा
न्यूनतम 500 वर्ग फ़ुट क्षेत्र में खुलेगी दुकान
दुकान का कोई भी काउंटर सड़क पर नहीं होगा
दिल्ली में शराब की दुकानों का समान वितरण
कुल दुकाने 850 थीं, उतनी ही रहेंगी
नई नीति से राजस्व 1500-2000 करोड़ रु बढ़ने की उम्मीद थी
नवंबर 2021 – नई शराब नीति लागू
मई 2022 – नए LG ने ज़िम्मा संभाला, मुख्य सचिव को जांच के निर्देश
जुलाई 2022 -मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर LG ने CBI जांच की सिफ़ारिश की
19 अगस्त -मनीष सिसोदिया के घर पर CBI का छापा

रविवार को पूछताछ के बाद क्यों हुई गिरफ्तारी?


– अहम किरदार दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बना
 -कार्टेलाइज़ेशन के आरोप वाले ज़्यादातर लोग गिरफ़्तार
– तेलंगाना के CM KCR की बेटी के कविता से भी पूछताछ हो चुकी 
-कविता के पूर्व सीए बुच्ची बाबू गिरफ़्तार 
-सत्येंद्रजैन से भी तिहाड़ जेल में एक्साइज़ नीति को लेकर पूछताछ 
-CBI: सिसोदिया ने 7 बार मोबाइल सेट औ सिम कार्ड बदले थे, जब केस में गतिविधियां हो रही थीं
– जनवरी में सिसोदिया के दफ़्तर से कंप्यूटर ज़ब्त

सिसोदिया पर आरोप- मुख्य सचिव की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप 

  • शराब कंपनियों को लाइसेंस फ़ीस में 144.36 करोड़ रु की छूट दी गई, कोविड में दुकान बंद रहने के नाम पर।
  • एक लाइसेंस आवेदक कंपनी को 30 करोड़ रु की रक़म लौटाई क्योंकि वो हवाई अड्डे क्षेत्र में ज़रूरी NOC लेने में नाकाम रही।
  • विदेशी शराब पर 50 रु/केस की छूट दी गई
  • 2021-22 में जिनको शराब के लाइसेंस मिले उनको टेंडर होने के बाद बेजा फ़ायदा पहुंचाया गया। 
  • मनीष सिसोदिया जो एक्साइज़ विभाग के मंत्री थे उन्होंने बड़े फ़ैसले किए और लागू करवाए जो तय प्रावधानों और नोटिफ़ाइड एक्साइज़ नीति के ख़िलाफ़ थे
  • मनीष सिसोदिया ने शराब का साइसेंस लेने वालों को टेंडर होने के बाद आर्थिक फ़ायदे पहुंचाए जिससे सरकारी ख़ज़ाने को बहुत नुक़सान हुआ
  • ये सब उच्च सियासी स्तर पर quid pro quo दिखाता है। 


मनीष सिसोदिया पर CBI का शिकंजा ऐसे कसा

  • 17 अगस्त, 2022 – CBI FIR में सिसोदिया आरोपी नंबर 1
  • 19 अगस्त, 2022 – मनीष सिसोदिया के घर CBI छापा
  • 30 अगस्त, 2022 – मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर खंगाले
  • 17 अक्तूबर, 2022 – मनीष सिसोदिया से 9 घंटे तक CBI पूछताछ
  • 25 नवंबर, 2022 – CBI चार्जशीट दाख़िल, सिसोदिया का नाम नहीं
  • 15 जनवरी, 2023- मनीष सिसोदिया के दफ़्तर से CBI ने कंप्यूटर ज़ब्त किया
  • 18 फ़रवरी, 2023- मनीष सिसोदिया को CBI का समन
  • 19 फ़रवरी, 2023- सिसोदिया की मांग पर CBI ने दिया वक़्त
  • 26 फरवरी 2023 – मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment