Junaid and Nasir Case : FSL रिपोर्ट ने की पुष्टि, जुनैद और नासिर के थे SUV में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे

Published On: February 27, 2023
Follow Us

Junaid and Nasir Case : फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जींद (हरियाणा) में एक गौशाला से बरामद हुई एसयूवी कार में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे हरियाणा में मारे गए जुनैद और नासिर के थे। राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

भरतपुर निवासी जुनैद और नासिर के जले हुए शव 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन से मिले थे। मृतकों के परिवारों ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्यों ने उन्हें पीटा और उनकी हत्या कर दी। 

भरतपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफएसएल रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि जींद की एक गौशाला से बरामद एसयूवी में मिले जले हुए शव और खून के धब्बे नासिर और जुनैद के थे।”

उन्होंने बताया कि जली हुई गाड़ी का चेसिस नंबर से मिलान किया गया, लेकिन कार में मिले दो लोगों के जले हुए शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

FSL रिपोर्ट से हुई पुष्टि

अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक जांच के लिए मौके से नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि नासिर और जुनैद के परिवार के सदस्यों के रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए ताकि एसयूवी में मिले खून के धब्बों और जली हुई गाड़ी में मिली हड्डियों की फोरेंसिक जांच की जा सके। 

उन्होंने कहा कि FSL रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि शव नासिर और जुनैद के ही थे। 

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जींद से वह एसयूवी मिली जिसमें पीड़ितों को अगवा कर पीटा गया था। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे दल हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही हैं।”

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment