IND vs AUS 3rd Test Day 3 : भारत को इंदौर टेस्ट को जीतने के लिए तोड़ना होगा 141 साल पुराना रिकॉर्ड, देखें

Published On: March 3, 2023
Follow Us

IND vs AUS 3rd Test Day-3 : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे टेस्ट मैच में भारत की ख़राब बल्लेबाज़ी के चलते दूसरी पारी में भी टॉप आर्डर निराश किया और भारत ने आस्ट्रेलिया को मात्र 76 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया (India national cricket team) तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को इंदौर में दूसरी पारी में 163 रन ही बना सका।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 64 रन देकर आठ विकेट चटकाए। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने 59 रन की पारी खेली। अब भारत के गेंदबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वो कमाल की गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलया को 76 रन से पहले रोक दे।  लेकिन भारत अब भी इस मुक़ाबले को जीत सकता है। कैसे वो जानेंगे-

ऑस्ट्रेलिया का ही रिकर्ड तोड़ना होगा भारत को IND vs AUS 3rd Test Day -3 LIVE

भारतीय टीम के गेंदबाज़ अगर अपने जाल में कंगारूओं को फँसा ले तो हो सकता है भारत जीत जाए। लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को 141 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना होगा। दरअसल टेस्ट में सबसे कम रन के लक्ष्य को डिफेंड करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास हैं। टीम ऑस्ट्रेलिया ने 1882 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 85 रन के लक्ष्य को डिफेंड करने में सफल रही थी। 

IND vs AUS 3rd Test Day -3  Live Score – भारत ने 107 रन के लक्ष्य को किया है डिफेंड


भारतीय टीम ने अबतक टेस्ट में 107 रन के लक्ष्य को डिफेंड कर जीत हासिल की है। साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 107 रन के लक्ष्य को डिफेंड किया था और जीत हासिल की थी। ऐसे में इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों को टेस्ट मैच जीतना है तो करिश्मा करना होगा। 

टेस्ट क्रिकेट में डिफेंड किया गया सबसे कम टारगेट IND vs AUS 3rd Test Day -3 Live Update

लक्ष्य 


85 ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, द ओवल 1882
99 वेस्ट इंडीज vs जिम्बाब्वे, क्वींस पार्क ओवल 2000
107 भारत vs ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े स्टेडियम 2004
111 इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 1887
111 इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, द ओवल 1896

India Vs Australia 3rd Test Day -3 Highlights 

ऐसे में भारत के पास मौक़ा होगा ऑस्ट्रेलिया को हरा कर ऑस्ट्रेलिया का ही रिकॉर्ड तोड़ने का। बस भारत के गेंदबाज़ों को कुछ जादू दिखाना होगा। ख़ासकर के रविचंद्रन अशिवन को। अगर अश्विन की गेंदबाज़ी चल गई तो हो सकता है भारत ये करिश्मा कर दे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment