Lava Agni 2 5G Launch Date in India : भारत में इस दिन लॉन्च होगा ये लावा का धांसू फ़ोन, जानें Full Specifications

Published On: March 3, 2023
Follow Us



Lava Agni 2 5G Launch Date in India: लगता है भारतीय बाजार में मोबाइल ब्रांड लावा फिर से पकड़ बनाने की कोशिश में है। हाल ही में कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन लावा युवा 2 प्रो (Lava Yuva 2 Pro) मार्केट में लॉन्च किया है, जिसके बाद आप खबर है कि कंपनी अपनी ‘अग्नि’ सीरीज में भी विस्तार करने के लिए तैयार है।

लीक डिटेल्स से पता चला है कि लावा मोबाइल अपना नया लावा अग्नी 2 5जी (Lava Agni 2 5G) फोन लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डिटेल्स लीक्ड हो रही हैं। इनमें फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।

टिप्सटर ने लीक की डिटेल्स

टिप्सटर पारस गुगलानी ने लावा के आगामी फोन (Lava upcoming Smartphone) को लेकर अपने ट्विटर पर डिटेल्स साझा की है। उनके अनुसार बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लावा का अपकमिंग फोन लिस्टेड है, जोकि LXX504 मॉडल नंबर के साथ है।

Lava Agni 2 5G Specifications (Leaked)

लीक में लावा अग्नी 2 5जी की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी लीक्ड हुए हैं। लीक की मानें तो फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। ये फोन MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 8 जीबी रैम मिल सकता है। ये फोन लेटेस्ट Android 13 OS के साथ आ सकता है।

Lava Agni 2 5G Camera & Battery (Leaked)

लावा अग्नी 2 5जी की बैटरी और कैमरे की जानकारी भी लीक हुई है। बताया जा रहा  है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है, जो OIS फीचर से लैस होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है।

Lava Agni 2 5G Price (Leaked)

लावा अग्नी 2 5जी की कीमत की अगर बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। लावा अपना अग्नी 2 5जी स्मार्टफोन को 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च कर सकता है। संभावना है फोन को मार्च के अंत तक या अप्रैल के मध्यम तक लॉन्च किया जा सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment