RSV Virus : दिल्ली में इस वायरस ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों में बढ़ें 30% मरीज़, जानें लक्षण और उपाय

Published On: March 4, 2023
Follow Us



RSV Virus : देश और राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस से पूरी तरह से राहत मिल चुकी हैं।  लेकिन अब दिल्ली में एक और वायरस का ख़तरा मंडरा रहा है। ये वायरस है RSV वायरस। इसका नाम आपने पहले नहीं सुना होगा। लेकिन  दिल्ली के अस्पतालों में तो इस वायरस का ख़ौफ़ भी फैल चुका है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह में RSV जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है। 

दिल्ली के अस्पतालों में गले में दर्द, खराश, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज 30 फीसदी बढ़े हैं। RSV समेत कई तरह के वायरल संक्रमण और प्रदूषण की मार लोगों को ज्यादा बीमार बना रही हैं। अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को इस वायरल संक्रमण का खतरा अधिक है। बता दें, अमेरिका में 1 साल से कम उम्र के बच्चों में ब्रोंकियोलाइटिस (फेफड़े की नली में सूजन) और निमोनिया (फेफड़ों का संक्रमण) का सबसे आम कारण आरएसवी वायरस है।

इस वायरस से लक्षण और बचाव के उपाय

सीडीसी के मुताबिक, आरएसवी वायरस का पूरा नाम ह्यूमन रेस्पिरेटरी सीनसीटियल वायरस (Human Respiratory Syncytial Virus) है। ये वायरस आंख-नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। यह सबसे पहले फेफड़ों और सांस की नली पर हमला करता है। जिसके कारण मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। कई गंभीर मामलों में रेस्पिरेटरी फेलियर से मरीज की मौत भी हो जाती है।

क्या है RSV के लक्षण



RSV की चपेट में आने के 4 से 6 दिन बाद इसके संकेत दिखने शुरू हो जाते हैं। गले में खराश, दर्द, नाक का बंद होना, तीन से चार दिन तक बुखार, कुछ मरीजों में तीन सप्ताह तक अधिक तक बुखार रह सकता है। मरीज में छींक आना और सिरदर्द की समस्या भी बनी रह सकती है। RSV का फैलने का तरीका आम फ्लू की तरह ही है। जब संक्रमित व्यक्ति छींकता या खांसता है, तो यह वायरस के कण हवा में फैल जाते हैं। जिनके संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो जाते हैं।

RSV का इलाज



आरएसवी वायरस का कोई इलाज नहीं है। इसके लक्षणों को खत्म करने के लिए सपोर्टिव केयर दी जाती है। जिसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल दवाओं का सेवन, आईवी फ्लूइड, ह्यूमिडिफाइड ऑक्सीजन आदि शामिल हैं। इस वायरस के लक्षण आमतौर पर एक या दो हफ्ते में खत्म हो जाते हैं लेकिन अगर लक्षण आपको परेशान करें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों और वृद्धों के लिए यह वायरस जानलेवा साबित हो सकता है। कैंसर पेशेंट्स को भी इस वायरस से बचने की सलाह दी जाती है। बच्चों के हाथ समय समय पर धुलवाते रहें ताकि इंफेक्शन हाथों के जरिए रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट तक ना पहुंच सके। घर का सामान साफ रखें। बच्चों और बुजुर्गों को बाहर ले जाते समय धूल मिट्टी से बचाए रखें।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment