Sangma Oath Ceremony : मेघालय में 7 मार्च को संगमा लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Published On: March 4, 2023
Follow Us

Sangma Oath Ceremony : नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में चुनावी नतीजे आने के बाद अब सरकार गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। मेघालय में पूर्व सीएम कोनराड संगमा को राज्यपाल फागू चौहान ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

7 मार्च को संगमा राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेता पहुंच सकते हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

संगमा बोले- मेरे पास 32 विधायक

सीएम कोनराड संगमा ने शनिवार को कहा कि उनके पास 32 विधायक हैं। उन्होंने राज्य में खासी सीएम की मांग पर कहा कि हम लोकतंत्र में हैं, मुख्यमंत्री चुनने की एक प्रक्रिया होती है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर लोगों की भावनाएं हैं, लेकिन एक जनादेश भी मुझे जनता ने दिया है।

त्रिपुरा में 8 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह

वहीं, मेघालय के अलावा नगालैंड और त्रिपुरा में भी शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने बताया कि त्रिपुरा में 8 मार्च को और नगालैंड में 7 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा। नगालैंड में विधायकों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को एनडीपीपी का नेता चुना है।

असम के सीएम बोले- त्रिपुरा का नहीं होगा बंटवारा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने त्रिपुरा के बंटवारे की उठ रही मांग पर कहा कि त्रिपुरा को बांटा नहीं जा सकता, मेरा विश्वास है कि त्रिपुरा की नई सरकार और भारत सरकार जनजातीय लोगों की शिकायतों का समाधान करेगी और जरूरत पड़ने पर टिपरा मोथा के साथ काम करेगी। समस्या का हल निकालने के लिए हम लोग बैठकर बात करेंगे उसमें कोई समस्या नहीं है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment