Chittagong Oxygen Plant Blast : बांग्लादेश के चटगांव में ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट में 6 की मौत, कई घायल

Published On: March 5, 2023
Follow Us

Chittagong Oxygen Plant Blast : बांग्लादेश में चटगांव के सीताकुंड उपजिला के कदम रसूल (केशबपुर) इलाके में शनिवार दोपहर एक ऑक्सीजन प्लांट में हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विस्फोट से दो वर्ग किलोमीटर के दायरे में आसपास के इलाके की इमारतें हिल गईं। भीषण विस्फोट के बाद चटगांव क्षेत्र में ऑक्सीजन संयंत्र से कई वस्तुएं उड़ती देखी गईं।

मारे गए पाँच लोगों में एक बुजर्ग

मारे गए लोगों में 5 लोग जो विस्फोट के समय प्लांट के अंदर थे, जबकि एक 65 वर्षीय शमशुल आलम, जो अपनी दुकान कदम रसूल बाजार में बैठे थे शामिल हैं। जो ऑक्सीजन प्लांट से लगभग एक किलोमीटर दूर एक धातु की वस्तु उसके ऊपर गिर गया जिसके बाद मौत हो गई।

आलम के भाई मौलाना ओबैदुल मुस्तफा के अनुसार, विस्फोट के बाद करीब 250-300 किलोग्राम वजनी एक धातु की वस्तु उनके ऊपर गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, धमाका शाम साढ़े चार बजे के करीब हुआ। सूचना मिलने पर सीताकुंडा और कुमिरा फायर सर्विस से नौ दमकल गाड़ियों को सामूहिक रूप से मौके पर रवाना किया गया। आग पर काबू पाने में कर्मियों को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment