H3N2 Cases Symptoms: भारत में तेज़ी से फैल रहा H3N2 वायरस, बुख़ार और खांसी वाले ध्यान दे

Published On: March 5, 2023
Follow Us

H3N2 Symptoms : देशभर में कोरोना जैसा एक वायरस ने लोगों में चिंता और डर पैदा कर दिया है। ये वायरस भारत के कई राज्यों में तेज़ी से फैल रहा है। बदलते मौसम की वजह से आजकल कई लोगों को जुकाम, तेज बुखार और खांसी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। 

अगर आपको भी ये तीनों लक्षण हैं और लंबे समय से हैं तो सतर्क हो जाएं क्योंकि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि देश में बुखार और खांसी का जो मौजूदा प्रकोप चल रहा है वो इन्फ्लूएंजा ए के H3N2 वायरस (H3N2 Virus) की वजह से है। 

ICMR के मुताबिक, H3N2 अन्य दूसरे वायरस की तुलना में अधिक प्रभावी है। इस वायरस से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। ICMR में महामारी विज्ञान की प्रमुख डॉ। निवेदिता के मुताबिक, 15 दिसंबर 2022 से अबतक 30 BRDLS एस के डेटा ने इन्फ्लूएंजा ए H3N2 के मामलों की संख्या में तेजी की बात कही है। 

कब कम होगा वायरस H3N2 Cases Symptoms

ICMR के मुताबिक मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह से वायरस का असर कम होने के संकेत हैं क्योंकि इससे तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। वहीं, एक्सपर्ट के मुताबिक, वायरस से पीड़ित मरीजों को एंटीबायोटिक्स का अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

ज़्यादातर मरीजों में बुखार H3N2 Cases Symptoms

ICMR के मुताबिक, अस्पतालों में भर्ती H3N2 के मरीजों में 92 फीसदी मरीजों में बुखार, 86 फीसदी को खांसी, 27 फीसदी को सांस फूलना और 16 फीसदी को घरघराहट की समस्या है। इसके अलावा संस्थान की निगरानी में पाया गया कि ऐसे 16 फीसदी रोगियों को निमोनिया था और 6 फीसदी को दौरे भी पड़े। वहीं, ICMR ने बताया है कि H3N2 वायरस से पीड़ित गंभीर मरीजों में से लगभग 10 फीसदी रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है और 7 फीसदी को आईसीयू में देखभाल की जरूरत होती है।

हर साल इतने आते है मामले H3N2 Cases Symptoms

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल इस मौसमी इन्फ्लूएंजा वायरस के 30-50 लाख मामले सामने आते हैं। इनमें से 2।9 से लेकर 6।5 लाख लोगों की मौत सांस की बीमारी की वजह से हो जाती है। WHO का कहना है कि बीमारी को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment