US Visa Premium Processing Scheme : भारतीय छात्रों के लिए अच्छी ख़बर, अब अमेरिका में पढ़ाई के साथ कर सकेंगे काम

Published On: March 7, 2023
Follow Us



US Visa Premium Processing Scheme : भारत से अमेरिका पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए अच्छी ख़बर है। दरअसल अमेरिकी सरकार ने सोमवार को कुछ वीजा आवेदनों के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग योजना शुरू की है। इससे अमेरिका जाने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को फायदा मिलेगा। विज्ञान, तकनीक, प्रोद्यौगिकी और गणित (STEM)) की पढ़ाई करने अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों को भी इससे बड़ा फायदा होगा। 

USCIS Announces Premium Processing

अमेरिका के यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने एलान किया है कि STEM के क्षेत्र में ओपीटी (Optional Practical Training) करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को इससे फायदा होगा। मतलब अब वह पढ़ाई के साथ ही काम भी कर सकेंगे। 

प्रीमियम प्रोसेसिंग सेवा छह मार्च से शुरू – uscis premium processing

USCIS  के मताबिक, वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग सेवा छह मार्च से शुरू हो गई है। वहीं कुछ अन्य कैटेगरी के लिए यह सेवा तीन अप्रैल से शुरू होगी। यूएससीआईएस के निदेशक यूआर एम जदाउ का कहना है कि एफ-1 छात्रों को प्रीमियम प्रोसेसिंग के साथ ही ऑनलाइन फाइलिंग और इमीग्रेशन में भी फायदा दिया जाएगा। भारतीय मूल के अजय भुतोरिया ने भी अमेरिकी सरकार के इस कदम की सराहना की है। 

भुतोरिया ने कहा कि यह विदेशी छात्रों के लिए कमाल की खबर है, जो लंबे समय से अपने ओपीटी को मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे थे। इससे एफ-1 कैटेगरी के छात्रों को अमेरिका में रोजगार करने की भी मंजूरी मिल जाएगी। इससे ना सिर्फ अमेरिकी का अर्थव्यवस्था को फायदा होगा बल्कि यहां के समाज को भी फायदा होगा।  

भारत में अमेरिका का वीजा पाने का इंतजार कर रहे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। यही वजह है कि अमेरिका की सरकार भी कई कदम उठा रही है, जिससे बैकलॉग की समस्या का समाधान किया जा सके। इसके लिए अमेरिका की सरकार भारत में अपने स्टाफ को बढ़ाने और अन्य देशों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन तरीके से भारत के काम निपटाने में लगा रही है। बता दें कि भारत में अमेरिका के वीजा की वेटिंग काफी लंबी है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment