Delhi Water Crisis : हरियाणा के माफियाओं ने पुल बनाकर दिल्ली की ओर आने वाला पानी रोका, आप नेता बड़ा आरोप

Published On: March 7, 2023
Follow Us

Delhi Water Crisis : दिल्ली में गहराते जा रहे जल संकट को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जल संकट गर्मी की वजह से नहीं, बल्कि हरियाणा से दिल्ली में आने वाली यमुना में खनन माफियाओं के कब्जे के की वजह से है। अवैध रेत माफिया ने हरियाणा के मेमारपुर और सोनीपत में यमुना पर पुल बनाकर दिल्ली आने वाले पानी को रोक दिया है।

दिल्ली प्यासी रह जाएगी-भारद्वाज

आगे उपाध्यक्ष ने कहा कि खनन माफिया दिन-दहाड़े रेत की स्मगलिंग कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर हरियाणा सरकार ने इन खनन माफियाओं पर अंकुश नहीं लगाया तो दिल्ली प्यासी रह जाएगी। 

उन्होंने कहा कि वजीराबाद बैराज में पहली बार फरवरी माह में ही यमुना का जलस्तर सामान्य 674.5 फुट से घटकर 671.7 फुट पर पहुंच गया है। पहले हम यमुना से रोजाना 83 एमजीडी पानी निकाल पाते थे, लेकिन आज 4-5 एमजीडी पानी ही निकाल पा रहे हैं। यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा 3.5 पीपीएम से अधिक है, जो इस्तेमाल के लायक नहीं हैं। इस समय यमुना की गहराई 3.5 फीट होनी चाहिए, लेकिन आज एक फीट भी गहरी नहीं है। वहीं, पानीपत का औद्योगिक अपशिष्ट जल दिल्ली में छोड़ा जा रहा है।

दो तिहाई पानी बहकर और भांप बनकर बर्बाद हो जाता है

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से पहले यमुना का हिस्सा हरियाणा सरकार के अधीन आता है। हथिनी कुंड बैराज पर यह तय होता है कि कितना पानी दिल्ली तक आएगा। इसके बाद ताजेवाला बैराज पर यह कंट्रोल किया जाता है कि कितना पानी दिल्लीवालों के लिए छोड़ा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से कई बार यह आदेश आते हैं कि ताजेवाला बैराज से इतना पानी छोड़ा जाना चाहिए कि दिल्ली के अंतिम छोर पर पहुंचने तक यमुना का पानी एक तिहाई रहे। क्योंकि दो तिहाई पानी बहकर और भांप बनकर बर्बाद हो जाता है। आज स्थिति यह है कि ताजेवाला बैराज से लेकर उत्तर प्रदेश बॉर्डर शुरू होने तक रेत माफिया खनन कर रहे हैं। रेत माफियाओं ने यमुना नदी के बहाव को रोककर छोटे-छोटे ब्रिज बनाए हैं। ताकी पानी न होने से वे यमुना के तल से एक बार में पूरी रेत निकाल सकें। 

यमुना नदी के एक छोर पर यूपी है और दूसरे पर हरियाणा है। खनन माफिया यूपी की तरफ रेत इकट्ठी करते हैं लेकिन वहां खेत होने के कारण इसे ले जा नहीं सकते। इसलिए पुल के जरिए ट्रकों में रेत भरकर इसे हरियाणा पहुंचाते हैं। यमुना के तल की खुदाई होने के कारण नदी का पानी थोड़ी-थोड़ी जगह पर इकट्ठा हो रहा है। इससे नदी का बहाव एकदम रुक गया है और दिल्ली तक नदी का पानी नहीं आ रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment