HSSC Recruitment 2023 : हरियाणा में निकली ग्रुप-सी के 31,529 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरु होगी परीक्षाएं, जानें पूरी डिटेल

Published On: March 8, 2023
Follow Us

हरियाणा में युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी है। दरअसल हरियाणा सरकार ने ग्रुपसी (Group-C) की सीईटी परीक्षा (CET Exam) पास कर चुके प्रदेश के 3.57 लाख अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का ऐलान कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुपसी के कुल 31,529 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है। साथ ही इन पदों को लेकर संभावित स्क्रीनिंग (लिखित और स्किल) परीक्षा का संभावित शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 13 मई से स्क्रीनिंग परीक्षाएं शुरू होंगी और यह 15 जुलाई तक चलेंगी।

HSSC की ओर से कुल 376 श्रेणियों में अलगअलग विभागों के पदों को विज्ञापित किया है। आयोग द्वारा एक समान प्रकृति के पदों के लिए कामन परीक्षा ली जाएगी, इसके लिए आयोग ने कामन परीक्षा के लिए कुल 58 ग्रुप बनाए गए हैं। साथ ही सभी पदों को लेकर योग्यता और अनुभव की शर्तें भी जारी की हैं। इसके लिए एचएसएससी की वेबसाइट पर जानकारी ली जा सकती है।

HSSC का पूरी विज्ञापन देखने के लिए ये रहा डायेरक्ट लिंक- CLICK NOW

पिछले तीन साल से लटकी थी भर्ती 


ग्रुप सी के पदों की भर्ती का मामला पिछले तीन साल से लटका था। पहले तो सीईटी की परीक्षा में देरी हुई बाद में परिणाम देरी से जारी हुआ। पिछले डेढ़ माह से सीईटी की परीक्षा पास करने बाद लाखों अभ्यर्थियों को पदों के विज्ञापित होने का इंतजार था। इन पदों में सभी विभागों के पदों को शामिल किया गया है। 

गौर हो कि 5 और 6 नवंबर को हुई ग्रुप सी की सीईटी परीक्षा में कुल 7,73,572 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 3,57,562 ही पास हो पाए थे। पास अभ्यर्थियों में पांच हजार अभ्यर्थी हरियाणा से बाहर के हैं। इनमें पंजाब, यूपी, हिमाचल, राजस्थान समेत अन्य प्रदेश के अभ्यर्थी शामिल हैं।

ग्रुपसी पदों को विज्ञापित कर परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल भी जारी किया है। जल्द ही पोर्टल पर आवेदन मांगे जाएंगे, जिसमें अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। हमारी कोशिश है कि ग्रुप सी की भर्ती को जल्दी पूरा किया जाए।

ज़रूरी तिथियाँ


Opening date for submission of online applications-  16.03.2023

Closing date for submission of online application- 05.04.2023

परीक्षाओं का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा

 13 मई सुबह

  • सिविल इंजीनियर 880 पद
  • इलेक्टि्रक इंजीनियर 389 पद
  • स्टेटिक्स एवं इकोनामिक्स 169 पद

14 मई सुबह

  • मकेनिकल इंजीनियर 79 पद
  • कंप्यूटर इंजीनियर 10 पद
  • आर्किटेक्टिल एस्टेंटशिप 19 पद
  • अकाउंटेट 1421 पद

14 मई शाम

  • बागवानी इंजीयिनरपद
  • एग्रीकल्चर 128 पद
  • डाइटिशियन 26 पद
  • फार्मास्सिट 256 पद

20 मई सुबह

  • स्टाफ नर्स 1454 पद
  • लीगल एसीस्टटेंट 26 पद
  • इंस्पेक्टर लीगल 16 पद
  • एसिस्टेंट मैनेजर डेयरी 168 पद
  • ड्राफ्टसमैन 156 पद

20 मई शाम

  • खेल कोच 192 पद
  • लाइब्रेरियन 77 पद
  • फायर आफिसरपद
  • वायलर अटेंडेंटपद
  • फीचर राइटर 14 पद
  • सीड आफिसर 33 पद

यहाँ चेक करें इन पोस्ट का पूरा सलेब्स – CLICK NOW


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment