Digvijay Chautala and Lagan Randhawa wedding : सिरसा में रस्में शुरु, 10 मार्च को प्रतिभोज, 15 मार्च को शादी

Published On: March 9, 2023
Follow Us

Digvijay Chautala Wedding : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के भाई दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala) की शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उनकी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री की पोती लगन कौर रंधावा (Lagan Kaur Randhawa) के साथ होगी। शादी के लिए सिरसा शहर के जीटीएम ग्राउंड में करीब 15 एकड़ में वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। शादी समारोह में देशभर के नेता, बॉलीवुड स्टार, पंजाबी गायकों के पहुंचेंगे। 10 मार्च को सिरसा में प्रीतिभोज के बाद 15 मार्च को दिल्ली में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Digvijay Chautala Weddin



दिग्विजय चौटाला की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। गुरुवार को जहां एक ओर भात का कार्यक्रम हुआ वहीं दूसरी और अन्य रस्में भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में भव्य प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा।

Digvijay Chautala Weddin

इसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से मेहमान शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए करीब 80 हजार लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को सिरसा स्थित चौटाला हाउस में कार्यक्रम शुरू हो गए। परिवार के सदस्य और मेहमान आने शुरू हो गए हैँ।

इन सब के बीच लोगों एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आख़िर लगन कौर रंधावा कौन है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में यहाँ चर्चा है कि लगन कौर रंधावा क्या पॉलिटिक्स में है। या कुछ और करतीं है। मीडिया तो उनकी एक तस्वीर के लिए तरस गया है। 

आज हम आपको बताने वाले है लगन कौर रंधावा के बारे में जो दिग्विजय चौटाला के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। 


Who is Lagan Randhawa? लगन कौर रंधावा कौन है?

Lagan Randhawa


लगन कौर  रंधावा और दिग्विजय चौटाला 15 मार्च को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। लगन कौर रंधावा पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। कहा जा रहा है कि लगन कौर रंधावा के दादा पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लेकिन वो उनके दादा के भाई है। लगन के पिता का नाम दीपकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है। 


Digvijay Chautala Wedding



लगन कौर पेश से फेशन डिज़ाइनर है। उन्होंने साल 2017 में ईस्डी (ISDI) यानी इंडियन स्कूल ऑफ डिज़ाइन एंड इनोवेशन से फेशन बिज़नेस मनैजमेंट में डिग्री की है। वो अक्सर फेशन पर ब्लॉग लिखती रहती है। मीडियम पर उनके कई ब्लॉग्स देखे जा सकते है। 

अप्सरा से कम नहीं है लगन कौर रंधावा




Lagan Randhawa




लगन कौर रंधावा काफ़ी खूबसूरत है। हमें उनकी कुछ तस्वीरें मिली है। हालाँकि दोनों परिवारों ने अभी तक कोई भी लगन की तस्वीर को मीडिया में नहीं आने दिया है। 


Lagan Randhawa




ना ही चौटाला परिवार ने रोके की तस्वीर को दिग्विजय (Digvijay Chautala Marriage) के साथ साझा किया है और ना लगन के परिवार की और साझा की गई है। लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें मौजूद है। ख़ूबसूरती के मामले में वो किसी अप्सरा से कम नहीं है।


Lagan Randhawa



कौन हैं दिग्विजय चौटाला?

दिग्विजय चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और स्नेहलता के पोते हैं। अजय सिंह चौटाला और नैना सिंह के बेटे हैं। दिग्विजय चौटाला के भाई दुष्यंत चौटाला हरियाणा की बीजेपी-जजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री है। 



Lagan Randhawa



वहीं उनके चाचा अभय सिंह चौटाला हैं। दिग्विजय चौटाला इस समय जननायक जनता पार्टी के महासचिव हैं। इसके अलावा हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।

दिल्ली में आयोजित होंगे मुख्य कार्यक्रम

दिग्विजय चौटाला का विवाह 15 मार्च को दिल्ली में होगा। दिल्ली में रिंग सेरेमनी और शादी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड स्टार के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।

 

पिछले दिनों दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala Marriage) ने खुद बॉलीवुड स्टार सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर से मिलकर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है। वहीं ,उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बाबा रामदेव को शादी का निमंत्रण भी दिया है। इनकी तस्वीरें दिग्विजय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री और केंद्र एवं कई राज्य के दिग्गज नेताओं को शादी का निमंत्रण दिया गया है। 

सिरसा में 10 मार्च का कार्यक्रम है। इसके अलावा 13 मार्च की दिल्ली में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। 15 मार्च को दिल्ली में शादी का कार्यक्रम रखा गया है। ग्राम पंचायतों से लेकर पार्टी वर्कर्स को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक को शादी का निमंत्रण भेजा गया है।

बड़े-बड़े लोगों को भेजा गया न्योता

दिग्विजय चौटाला की शादी के लिए पीएम मोदी को भी न्यौता भेजा गया है। इसके साथ साथ कई बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रस भी इस शाही शादी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि हाल ही में दिग्विजय चौटाला खुद सलमान खान और सिंगर सलमान खान से मिलकर आए हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment