Virat Kohli 75th Century : साढे तीन साल का सूखा खत्म, कोहली ने एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, देखें

Published On: March 12, 2023
Follow Us

Ind vs Aus 4 Test Day 4 Highlights : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी (Border-Gavaskar Trophy) के आख़िर टेस्ट मैच ड्रॉ की और जाता दिख रहा है। भारत (India National Cricket Team) अपनी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के क़रीब पहुँच गया है। भारत की और से शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार शतक लगाए। शुभमन गिल ने 128 रनों की पारी खेली। वहीं कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए लंबे अंतराल के बाद अपना शतक पूरा किया। 

कोहली ने अहमदाबाद (Ahmadabad Test) में अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 75वां शतक है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर गए हैं। सचिन ने भारत के लिए कुल 100 शतक लगाए थे। वहीं, विराट अब तक 75 शतक लगा चुके हैं। इनमें से 28 शतक टेस्ट में, 46 वनडे में और एक टी20 में आया है।

Virat Kohli Last Century – पिछला शतक 2019 में आया था

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। इसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए थे। अब उन्होंने यह सूखा खत्म किया है। विराट कोहली ने 23 मैच और 41 पारी बाद टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी खेली है। इससे पहले टेस्ट में दो शतकों के बीच उन्हें अधिकतम 11 पारी का इंतजार करना पड़ा था। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 16वां शतक है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में आठआठ शतक लगाए हैं।

विराट का दूसरा सबसे धीमा शतक

टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है। इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया। कोहली का सबसे धीमा शतक 2012 में नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने अपने शतक के लिए 289 गेंदों का सामना किया था। 

 

Virat Kohli Total Career : एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज

शतक

विपक्षी टीम

सचिन तेंदुलकर

20

ऑस्ट्रेलिया

डॉन ब्रैडमैन

19

इंग्लैंड

सचिन तेंदुलकर

17

श्रीलंका

विराट कोहली

16

ऑस्ट्रेलिया

विराट कोहली

16 

श्रीलंका

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 4th Test) के खिलाफ 16वीं बार शतकीय पारी खेली है। वह किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर तीसरे नंबर पर हैं। इस मामले में सचिन सबसे ऊपर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 शतक लगाए। वहीं, दूसरे नंबर पर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलफ 19 शतक लगाए थे। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment