Abhay Chautala on BJP-JJP : इनेलो नेता अभय चौटाला का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला, AAP को भी घेरा

Published On: March 12, 2023
Follow Us

Abhay Chautala on BJP-JJP : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने करनाल में खराब हुए 30,000 क्विंटल गेहूं को लेकर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी घोड़े जैसे हैं और घोड़े पर जब तक मुखिया लगाम नहीं लगाएगा, तब तक इसी तरह से होता रहेगा। इनेलो नेता ने कहा कि गेहूं खराब होने के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि धान घोटाले के जैसे ही यह भी एक अनाज घोटाला है और मुनाफा कमाने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार में कभी ऐसा नहीं होता था, लेकिन यहां अधिकारी बेलगाम है।

वहीं फरीदाबाद में खिलाड़ियों को कीड़े वाले चावल देने वाले मामले पर उन्होंने कहा कि अब हरियाणा सरकार के मंत्रियों के द्वारा खेद प्रकट करने से कोई फायदा नहीं है। जिन अधिकारियों की वजह से यह हुआ उन पर सख्त कार्रवाई  हो ताकि वह आगे इस तरह की कोई हरकत न करें।

दिल्ली के केमिकल गिर रहे आगरा कैनाल में 

अभय चौटाला ने दिल्ली सरकार में जल मंत्री सौरभ भारद्वाज के बयान पर कहा कि अगर हरियाणा में अवैध खनन हो रहा है तो दिल्ली सरकार से ज्यादा हरियाणा सरकार को उसका नुकसान है और इस पर रोक लगनी चाहिए और जहां बात पीने के पानी की है तो पहले दिल्ली के लोग हरियाणा के पलवल से गुजर रही आगरा कैनाल का पानी पीकर देखें तो उनको पता चल पाएगा इसके लिए जितनी हरियाणा सरकार जिम्मेदार, उससे कहीं ज्यादा दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। दिल्ली से निकलने वाले केमिकल्स और गंदे नालों को आगरा कैनाल में डाला जाता है, जिसकी वजह से यहां का पानी खराब हो रहा है।

क्या कहा था सौरभ भारद्वाज ने?



दरअसल आज सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में नजर आने वाला पानी यमुना नदी का पानी नही, बल्कि सोनीपत और पानीपत का इंडस्ट्रियल वेस्ट है। क्योंकि पानी में एक तरह का रसायन है जो प्लांट की मशीनों को खराब कर देता है। उन्होंने एलजी को हरियाणा में उन स्थानों पर चलने के लिए आमंत्रित किया था, जहां रेत खनन माफिया सक्रिय हैं। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment