Rajasthan New District : राजस्थान के लिए एक बड़ी ख़बर है। बजट बहस का जवाब देते हुए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि अब राज्य में 19 नए जिले बनाए जाएँगे। साथ ही 3 नए संभाग भी बनाए जाएंगे। इन नए संभागों में सीकर, पाली और बांसवाड़ा शामिल हैं।
दो हजार करोड़ का प्रावधान
विधानसभा में शुक्रवार को बजट बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने 19 नए जिले और 3 नए संभागों की घोषणा की। इन नए जिलों और जरूरतों की अपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ के बजट का भी प्रावधान घोषित किया गया है।
राजस्थान में अब 50 ज़िले
राजस्थान में अब 50 जिले होंगे। इसके ऐलान से पहले 31 जिले थे। वहीं राजस्थान में अब 10 संभाग होंगे। जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़, बालोतरा, फालोदी, ब्यावर, सलुमबर, कुचामन, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, शाहपुरा, कठपुतली, दुदु, बहरोड, गंगापुर सिटी, डीग, कुम्हेर, नीम का थाना और केकड़ी को नया जिला बनाया गया है। वहीं, अब सीकर, पाली और बांसवाड़ा को नए संभाग होंगे।
चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। पिछले कई सालों से नए जिले बनाने की मांग उठ रही थी, जिसको मुख्यमंत्री गहलोत ने आज बजट बहस के जवाब में पूरा कर दिया है। एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा एक बड़ा कदम माना जा रहा है।









