Himachal News : सिरमौर जिला के पांच आबकारी यूनिट 59.99 करोड़ रुपये के रिजर्व प्राईज के मुकाबले 78.31 करोड़ रुपये में हुए नीलाम

Published On: March 18, 2023
Follow Us

नाहन : उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष आबकारी यूनिट आवंटन समिति आर.के. गौतम की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 के लिए  सिरमौर जिला के पांच आबकारी यूनिट (मदिरा की खुदरा दुकानें) की शनिवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित नीलामी 78.31 करोड़ रुपये में हुई जो कि रिजर्व प्राईस से 30.53 प्रतिशत अधिक है। इन पांच यूनिटों की कुल रिजर्व प्राईस 59.99 करोड़ रुपये रखी गई थी।

रिजर्व प्राईस के मुकाबले 30.53 प्रतिशत का हुआ इजाफा

उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार ने बताया कि गत वर्ष सिरमौर के पांच यूनिटों की नीलामी 53.05 करोड़ रुपये में हुई थी, इस प्रकार इस वर्ष 47.61 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 25.26 करोड़ रुपये का ज्यादा राजस्व का लाभ हुआ है। 

उन्होंने बताया कि यूनिट एक-नाहन-ददाहू की नीलामी 16.52 करोड़ रुपये में हुई जो कि मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन के नाम हुई, इसकी रिजर्व प्राईस 11.54 करोड रखी गई थी। 

यूनिट 2 कालाअम्ब-धौलाकुंआ की नीलामी 8.92 करोड रुपये के रिजर्व प्राईस के मुकाबले 10.51 करोड़ रुपये में नीलाम हुई जो कि मैसर्ज नितिन लिक्वर को गई। 

यूनिट 3 -राजगढ़-सरांहा की रिजर्व प्राईस 14.16 करोड़ रुपये रखी गई थी जिसमें यह यूनिट 18..43 करोड़ में नीलाम हुई जो कि मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन को गई।  

उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर ने बताया कि यूनिट-4 बद्रीनगर-शिलाई की़ नीलामी 17.60 करोड़ में हुई जबकि इसकी रिजर्व प्राईस 12.93 करोड रखी गई थी। इसी प्रकार यूनिट 5 पुरूवाला-गोविंदघाट की नीलामी़ 15.25 करोड़ में हुई, इसकी रिजर्व प्राईस 12.42 करोड रखी गई थी। यह दोनों यूनिट भी मैसर्ज राजेश एण्ड कंपनी सोलन के नाम हुई। 

आबकारी यूनिट आवंटन चयन समिति के सदस्य के रूप में अतिरिक्त आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान (साउथ जोन) पंकज शर्मा, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार के अलावा आब्जर्वर के रूप में उपायुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान अनुपम कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment