Delhi Meerut Rapid Rail : लोगों की मिलने वाली है बड़ी राहत, जानें दिल्ली-मेरठ रूट पर कब दौड़ेगी ट्रेन, क्या मिलेगी सुविधा?

Published On: March 19, 2023
Follow Us

Delhi Meerut Rapid Rail Update: लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलेने वाली है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (Delhi Meerut Rapid Rail) के परिचालन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि 17 किलोमीटर लंबे इस RRTR कॉरिडोर पर इस महीने के आख़िर तक ट्रेन चलने लगेगी। तैयार हो चुके रैपिड रेल (Delhi Meerut Rapid Rail) ट्रांजिट सिस्टम का प्राइमरी सेक्शन गाजियाबाद, साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई है। इसी प्राइमरी सेक्शन पर इस माह के अंत तक ट्रेन चलने की संभावना है।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी ट्रेन (Delhi Meerut Rapid Rail)

बताया जा रहा है कि रैपिड रेल ट्रैक पर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके प्राइमरी सेक्शन के सभी स्टेशन पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास द्वार के साथ लिफ्ट और स्वचलित सीढियां भी तैयार हो चुकी हैं। अभी रैपिड रेल और सिग्नल का परीक्षण चल रहा है। हर 5-10 मिनट में रेपिड रेल (Delhi Meerut Rapid Rail) उपलब्ध होगी। दिल्ली-मेरठ रैपिड ट्रेन के पहले चरण के संचालन से ठीक पहले शुक्रवार को मेरठ में चौथी सुरंग का लोकार्पण हो गया है। इससे पूर्व में मेरठ में तीन सुरंग का काम भी पूरा हो चुका है।

Delhi Meerut Rapid Rail में एयरपोर्ट मेट्रो की तरह मिलेगी सुविधा

ट्रेन में एयरपोर्ट मेट्रो की तरह सामान रखने की फैसिलिटी के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट्स और वाईफाई भी दिया गया है। इसमें अलग-अलग 3 तरह के कोच हैं। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल को एक विमान के शेप में डिजाइन किया गया है। ट्रेन की गति को भी ध्यान में रखते इसे डिजाइन किया जाता है। रैपिड रेल में शुरुआत में छह कोच होंगे, जिसे बढ़ाकर 9 तक किया जाएगा।

एक कोच में 72 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बैठे और खड़े यात्रियों को मिलाकर कोच में 150 यात्रियों की क्षमता है। वहीं पूरी ट्रेन 1700 यात्रियों को सफर करने की क्षमता है। इस ट्रेन के छह कोचों में से एक प्रीमियम कोच होगा, जिसमें वाईफाई से लेकर कई हाई फैसिलिटी सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रेन में महिलाओं के लिए एक कोच आरक्षित होगा। सभी कोच सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment