Financial Aid Scheme Haryana : हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए खुशख़बरी, मिलेगी इतने रुपये की वित्तिय सहायता

Published On: March 19, 2023
Follow Us

Financial Aid Scheme Haryana : हरियाणा में गरीब परिवार के लिए बड़ी ख़बर है। अब हरियाणा सरकार उनके लिए एक और स्कीम लेकर आई है। दरअसल राज्य में कम आय वाले परिवारों के लिए वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत की गई है। 

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (ML Khattar) ने गुरुवार को 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवार के लिये वित्तीय सहायता योजना (Financial Assistance Yojna) शुरू की है। योजना के तहत ऐसे परिवार के सदस्य की मृत्यु या स्थायी अपंगता होने की स्थिति में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Deen Dayal Upadhyaya Antyodaya Parivar Suraksha Yojana


आधिकारिक बयान के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (Deen Dayal Upadhyaya Antyodaya Parivar Suraksha Yojana) का मकसद वैसे परिवार को सदस्य की मृत्यु (प्राकृतिक या दुर्घटना) अथवा स्थायी अपंगता की स्थिति में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है। सालाना आय का सत्यापन परिवार पहचान पत्र के आधार पर किया जाएगा। 

लाभार्थी की उम्र के आधार पर वित्तीय सहायता अलग-अलग होगी। साथ ही, इस योजना में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBI) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत दो लाख रुपये की राशि भी शामिल होगी।

सीएम ने किया बड़ा ऐलान

मनोहर लाल खट्टर ने एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास (HPSN) योजना के लिए क्रियान्वयन एजेंसी होगी। एक अन्य योजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में राज्य सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को बीमा लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना शुरू की थी।

सीएम ने बताया कि अब इस योजना के तहत करदाता व्यापारियों को आग, सेंधमारी और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के खिलाफ 5 रुपये से 20 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। 


सीएम खट्टर ने कहा कि 20 लाख रुपये से कम सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को अब राज्य सरकार के पैनल में शामिल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स से ‘सीए सर्टिफिकेट’ (CA Certificate) मुफ्त मिलेगा। यह 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment