Amritpal Singh Case : सिरसा में हाई अलर्ट जारी, 60 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Published On: March 19, 2023
Follow Us



Amritpal Singh Case : पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास की सूचना मिलने पर उसकी आंच पंजाब से सटे हरियाणा के सिरसा पहुँचती दिखाई दे रही है। 

सिरसा में आज अमृतपाल के समर्थन में नेशनल हाइवे नंबर 9 पर गांव मोरीवाला के नजदीक उसके समर्थकों ने रोड जाम करने का प्रयास किया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुँच गया। जिसके बाद वहां से तक़रीबन 60 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

हिरासत में लिए गए सभी लोगों को सिरसा की पुलिस लाइन लाया गया। इसकी सूचना जैसे ही उनके साथियों को मिली तो काफी संख्या में वे लोग पुलिस लाइन सिरसा पहुंचे और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की। वहीं सिरसा पुलिस ने भी इस मुद्दे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। सिरसा के एसपी डॉ अर्पित जैन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। 

अमृपाल के समर्थन नें रोड जाम करने का प्रयास

अमृतपाल के समर्थक लखविंदर सिंह ने पंजाब में अमृतपाल की गिरफ्तारी के प्रयास की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर पंजाब में दहशत का माहौल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोगों ने ही देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन आज हमें खालिस्तानी कहा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज अमृतपाल के समर्थन में उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उनके काफी साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और हरियाणा सरकार जल्द से जल्द सभी साथियों को रिहा करे।

वहीं अमृतपाल के मामले को लेकर सिरसा के एसपी डॉ अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुखजता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा। 

पंजाब के साथ लगते सिरसा बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई है। 5 विशेष नाकों सहित जिला में 16 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। सशस्त्र जवानों की नाकों पर तैनाती की गई है। वहीं एसपी ने सिरसा वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment