पंजाब में बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त करने के लिए 5वां पोषण पखवाड़ा शुरू

Published On: March 20, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बच्चों, लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देते हुए और कुपोषण के खि़लाफ़ लड़ते हुए राज्य में आज से 5वां पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पंजाब के सभी जिलों में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी।

मुख्य उद्देश्य राज्य को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मज़बूत करना

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने और जानकारी देते हुये बताया कि इस पखवाड़े के दौरान बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मज़बूत करना, हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान नुक्कड़ नाटक, पोषण मेले, साइकिल रैली, प्रभात फेरी, ख़ून की कमी सम्बन्धी मुफ़्त जांच कैंप और अन्य कई प्रकार के समागम करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म और नवजात बच्चों की माताओं के लिए पंजीरी देने की रस्में भी की जाएंगी।

डॉ. बलजीत कौर ने राज्य के लोगों से अपील की कि वह समागमों में अधिक से अधिक शिरकत यकीनी बनाएं जिससे पोषण भरपूर खाने का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा सके।

पंजाब सरकार राज्य को कुपोषण मुक्त करने के लिए प्रयत्नशील

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सही पोषण का अर्थ पौष्टिक आहार और साफ़ पानी होता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की तरफ से पंजाब को पोषण पखवाड़े में अच्छी कारगुज़ारी के लिए 6वां स्थान हासिल हुआ था।

उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़े के दौरान पंजाब में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी, जिनका मुख्य मकसद पौष्टिक आहार के साथ-साथ बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य देना होगा।

कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी से आशा अभिव्यक्त की कि वे पोषण पखवाड़े में मेहनत और लगन के साथ काम करके पंजाब राज्य को पूरे भारत में उत्तम स्थान हासिल करने के लिए यत्न करेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment