पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ होगी सख़्त कार्रवाई- भगवंत मान

Published On: March 21, 2023
Follow Us



चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य सुरक्षित और मज़बूत हाथों में है और राज्य की शांति, सद्भावना और सांप्रदायिक सदभाव को भंग करने की साजिशें रचने वालों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जा रही है। 


देशवासियों ख़ास कर पंजाबियों के नाम वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब शांति और तरक्की का प्रतीक है क्योंकि इस पवित्र धरती से महान सिख गुरूओं ने समानता और हर वर्ग की भलाई का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के संघर्ष से लेकर देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने और फिर देश की सरहदों की रक्षा करने तक पंजाबियों ने संकट के समय हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को किसी भी मुसीबत में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस धरती ने दुनिया को प्यार और शांति का रास्ता दिखाया है।

राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली पर बुरी नज़र रखने की किसी को इजाज़त नहीं दी जायेगी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली पर किसी को भी बुरी नज़र रखने की इजाज़त नहीं दी जायेगी और इसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी तत्व विदेशी ताकतों के साथ मिल कर राज्य में नफ़रत की भावना भड़काने की फिराख में हैं। भगवंत मान ने कहा कि ऐसे तत्वों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही अमल में लाई गई है और उनको सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात से अवगत है कि जिस किसी ने भी राज्य के बुनियादी सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने की कोशिश की है, उसे पंजाबियों की तरफ से करारा जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि एक तरफ़ राज्य सरकार लोगों को रोज़गार, शिक्षा, लैपटाप, किताबें, स्वास्थ्य संभाल, बुनियादी ढांचा और अन्य सहूलतें देने को प्राथमिकता दे रही है और दूसरी तरफ़ ऐसे पंजाब विरोधी तत्व नौजवानों को देश के खि़लाफ़ ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में उलझा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य की यह देश भगत और धर्म निष्पक्ष सरकार ऐसी सभी देश विरोधी कार्यवाहियों के प्रति मूक दर्शक नहीं बन सकती, जिस कारण इनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की गई है। 

राज्य सरकार रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है

मुख्यमंत्री ने पंजाब में अमन-कानून को कायम रखने के लिए राज्य सरकार की कार्रवाई का समर्थन करने के लिए राज्य के लोगों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने प्रण किया कि राज्य की तरक्की में रुकावट डालने और इसकी सख़्त मेहनत के साथ हासिल की शांति को भंग करने की किसी को भी इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि चाहे कुछ टकसाली ताकतें राज्य की शांति और तरक्की को रास्ते से उतारने की लगातार कोशिशें कर रही हैं परन्तु उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। 


राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके ख़ून का हर कतरा राज्य की तरक्की, खुशहाली और शांति के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धर्म निरपेक्षता, सांप्रदायिक सदभावना और भाईचारक सांझ की जड़ों को मज़बूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने देशवासियों को भरोसा दिया कि पंजाब सुरक्षित हाथों में है और इसको देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव यत्न किये जाएंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment