Delhi Budget 2023-24 : दिल्ली का 78,800 करोड़ का बजट पेश, जानिए दिल्लीवालों को बजट में क्या-क्या मिला?

Published On: March 22, 2023
Follow Us

Delhi Budget 2023-24 : दिल्ली का बजट पेश हो गया है। दिल्ली के वित्तमंत्री कैलाश गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बुधवार को विधानसभा में राज्य का 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। दिल्ली सरकार का यह बजट दिल्ली की सड़कों, ट्रांसपोर्ट और शिक्षा पर केंद्रित है। 2022-23 वित्त वर्ष का यह बजट 78,800 करोड़ का है। इससे पहले का बजट 69,000 करोड़ का था।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफा देने के बाद गहलोत को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा, ‘अगर बजट मनीष सिसोदिया पेश करते तो ज्यादा खुशी होती, वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। यह बजट लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों की अभिव्यक्ति है।’

कैलाश गहलोत ने कहा, ‘8 साल में हमने दिल्ली का चेहरा बदला है। इस दौरान 28 फ्लाई ओवर बनाए हैं और बिचौलिया राज खत्म किया है। दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को दोगुना किया है।193 किलोमीटर नेटवर्क बढ़ा। ये बजट दिल्ली के लिए जरूरी है, क्योंकि हम जी-20 की मेजबानी कर रहे हैं। ये बजट साफ, सुंदर और मॉडर्न दिल्ली के लिए डेडिकेटेड है।’

एजुकेशन सेक्टर को मिले 16 हजार करोड़ रुपये

एजुकेशन सेक्टर के लिए बजट में 16,575 करोड़ रुपए दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों और टीचर्स को नए टैबलेट दिए जाएंगे। हर सरकारी स्कूल को 20 नए कम्प्यूटर दिए जाएंगे। स्कूलों में अब फ्रेंच, जर्मन, जापानी और स्पेनिश भाषा भी पढ़ाई जाएगी।

इस साल मिलेंगी 1600 इलेक्ट्रिक बसें

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपग्रेड करने के लिए 35 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस साल के अंत तक 1600 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली को मिलेंगी। 2025 तक सिटी ट्रांसपोर्ट में 10 हजार से ज्यादा बसें होंगी। इनमें से 80% बसें इलेक्ट्रिक होंगी।

मौजूदा 57 बस डिपो का भी इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। 3 ISBT, 2 मल्टी-लेवल बस डिपो और 9 नए बस डिपो बनाए जाएंगे। दिल्ली में 2180 इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी। ये दूर-दराज के इलाकों को ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ेंगी।

100 महिला मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे

सौ नए महिला मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे। फ्री में होने वाले मेडिकल टेस्ट की संख्या 200 से बढ़ाकर 450 कर दी गई है। 9 नए हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 4 इसी साल चालू हो जाएंगे। हॉस्पिटल में बेड की संख्या 14 हजार से बढ़कर 30 हजार हो जाएगी। 38 नई एंबुलेंस चलाई जाएँगी। कुल मिलाकर हेल्थ के लिए 9,742 करोड़ रुपए बजट में दिए गए हैं।

2 साल में साफ होंगे कूड़े के तीनों पहाड़

2 साल के भीतर दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ साफ कर दिए जाएंगे। दिसंबर 2023 तक ओखला डंपिंग यार्ड, मार्च 2024 तक भलस्वा डंपिंग यार्ड और दिसंबर 2024 तक गाजीपुर डंपिंग यार्ड साफ हो जाएगा। इसके लिए MCD को 850 करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा।

इस साल 26 नए फ्लाई ओवर, अंडर पास और ब्रिज बनाएंगे। इसके लिए 722 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 14 सौ किमी लंबी सड़कों को सुंदर बनाया जाएगा। इसपर 2 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।  3 नए डबल डेकर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इनमें ऊपर मेट्रो और उसके नीचे गाड़ियां चलेंगीं। इनके लिए 321 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।

यमुना साफ करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सभी कॉलोनियों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 6-पॉइंट प्लान बनाया गया है।

स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 14% बढ़ी है। 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 91 हजार थी जो 2022-23 में बढ़कर 4,44,768 हो गई।

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये नौंवा बजट था। इससे पहले के सभी 8 बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे। लेकिन उन्हें 26 फरवरी को दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित घोटाले के आरोप में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री बनाया गया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment