Kejriwal on Rahul Gandhi : राहुल गांधी के समर्थन में आए केजरीवाल, बोले- कांग्रेस से मतभेद है लेकिन इस तरह फंसाना गलत

Published On: March 23, 2023
Follow Us

Rahul Gandhi Modi Surname Case : सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुनवाई करते हुए उन्हें दो साल की सज़ा सुनाई है। इस मामले पर अब सियासत शुरु हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने केंद्र और गुजरात सरकार वाली भारतीय जनता पार्टी पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की साजिश है कि गैर-बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमा चलाकर उन्हें खत्म कर दिया जाए। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारे मतभेद हैं, लेकिन राहुल गांधी को इस तरह मानहानि के मामले में फंसाना सही नहीं है। सवाल पूछना जनता और विपक्ष का काम है। हम अदालत का सम्मान करते हैं लेकिन फैसले से असहमत हैं।

मोदी सरनेम मामले में दो साल की सज़ा

गुरुवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत ने बीजेपी विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से दायर एक आपराधिक मानहानि मामले में गांधी को दोषी पाया। मामला 2019 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले का है, जब राहुल गांधी कर्नाटक में प्रचार कर रहे थे और उन्होंने कहा कि ‘सभी चोरों का उपनाम मोदी है’; यह टिप्पणी नीरव मोदी जैसे भगोड़े कारोबारियों के संदर्भ में थी।

फैसले के तुरंत बाद गांधी ने महात्मा गांधी को कोट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा इसे प्राप्त करने का साधन है। वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

क्या है पूरा मामला?

राहुल के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का एक ही सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल की इस टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल ने उक्त टिप्पणी 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक में हुई जनसभा में की थी।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment