Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन को लेकर बड़ी ख़बर, तो इस वजह से टूट जाएगा गठबंधन

Published On: March 25, 2023
Follow Us

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां एक और हरियाणा में गठबंधन की सरकार है वहीं अब गठबंधन को लेकर बीजेपी के अंदर खाने आवाज उठने लगी है कि बीजेपी को अब अकेले हरियाणा में चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि जेजेपी और बीजेपी के शीर्ष नेता ये कहते रहे हैं कि विधानसभा चुनाव 2024 दोनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगी।

लेकिन हरियाणा में बीजेपी के कई नेताओं में इस गठबंधन को लेकर नाराज़गी साफ़ देखी जा सकती है। दरअसल जीजेयू में चार लोकसभा व 36 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में उचाना (जींद) से बीजेपी की पूर्व विधायक प्रेमलता ने गठबंधन पर खुलकर हमला बोला। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पिछले चार साल में कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा को अगला लोकसभा व विधानसभा चुनाव अकेले दम चुनाव लड़ना चाहिए।

बीजेपी के पक्ष में है माहौल

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता ने कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। अपने विधानसभा की चर्चा करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि चार साल में हमारे क्षेत्र में विकास के लिए एक ईंट नहीं लगी। यहां तक कि हमने जो कार्य शुरू किए थे, वह भी आगे नहीं बढ़े। पूर्व विधायक ने कहा कि गांवों में महिला संगठनों में डिप्टी सीएम के प्रति नाराजगी है। पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं। पंचायत में पढ़ी लिखी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है।

बीजेपी के साथ ही रहेंगे कोई अलग पार्टी नहीं बनाएँगे

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री विरेंद्र सिंह को लेकर अक्सर ही कयास लगाए जाते रहते हैं कि वे कई बार पार्टी लाइन से इतर कार्यक्रम भी आयोजित करते रहे हैं, इसलिए उनके भाजपा से अलग संगठन बनाने पर भी जब-तब चर्चा होती रहती है। इससे सबंधित पूछे गए सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी बनानी होती तो 20 साल पहले बना ली होती, अब 70 की उम्र में क्या अलग पार्टी बनाएंगे। 

लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले नए सुर से गरमाई सियासत 

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के परिसर में भाजपा के हिसार, भिवानी, सिरसा व कुरुक्षेत्र लोकसभा व इसके अधीन आने वाले 36 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो रही है। इसमें 2000 से अधिक शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र में की उपलब्धियों, कमियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा अपने बूथ स्तर तक की तैयारियों को परखेगी। कार्यकर्ताओं को चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment