Punjab News : मान सरकार का ऐलान, नगर पंचायत बिलगा और लोहियाँ ख़ास के सौन्दर्यीकरण के लिए 6.64 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Published On: March 27, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत, सौन्दर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य भर में विकास कार्य किए जा रहे हैं।  


स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार ने जालंधर की नगर पंचायत बिलगा और लोहियाँ ख़ास के सौन्दर्यीकरण के लिए विकास कार्यों पर लगभग 6.64 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया है।  

मंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि तलवन रोड से अकाल अकैडमी स्कूल, शामपुर रोड से डेरा अमरजीत सिंह जी तक और शामपुर से इंडियन गैस एजेंसी गोदाम तक इंटरलॉकिंग टाईलें लगवाने और बिछाने पर लगभग 92 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगर पंचायत बिलगा में अन्य अलग-अलग स्थानों पर भी इंटरलॉकिंग टाईलें लगाने का काम किया जाएगा।  


इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने बताया कि नगर पंचायत बिलगा के अलग-अलग छप्पड़ों के नवीनीकरण और सौन्दर्यीकरण के लिए भी लगभग 2.66 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।  

उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत बिलगा की विभिन्न गलियों और सडक़ों पर अलग-अलग पार्कों के सौन्दर्यीकरण, सी.सी.टी.वी. कैमरे और स्ट्रीट लाईटें लगाने के लिए लगभग 1.45 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इसके अलावा बिलगा में कई तरह के अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।  

कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि नगर पंचायत लोहियाँ ख़ास में 1.61 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न छप्पड़ों के नवीनीकरण और सौन्दर्यीकरण का काम भी किया जाएगा।  


डॉ. निज्जर ने आगे कहा कि इन विकास कार्यों से इलाके की समूचे रूप को निखारने और निवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को मानक बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और ऐसे प्रयास इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होंगे।  


उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन विकास कार्यों के लिए दफ़्तरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की अपील भी की।  


मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाया जाए।  

—————-

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment