Haryana News : राकेश टिकैत ने लिया हरियाणा ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा, खट्टर सरकार से 25 हजार प्रति एकड़ मुहावजे की मांग

Published On: March 29, 2023
Follow Us

करनाल : भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बरसात-ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने करनाल के कैथल रोड पर शाहपुर गांव के पास खेतों में पहुंचे। चारों तरफ खराब फसलों को देखकर राकेश टिकैत ने कहा कि बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया हैं।

सरकार को किसानों को प्रति एकड़ 25 हजार रुपए का मुआवजा देना चाहिए ताकि किसान कर्ज के बोझ तले न दबें। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण हेलिकॉप्टर से नहीं बल्कि खेतों में जाकर करना चाहिए, जिससे सही मायनों में किसानों को हुए नुकसान का पता चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि बरसात-ओलावृष्टि से गेहूं-सरसों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं।

जिससे गेहूं का दाना कमजोर होगा, काला पड़ जाएगा। उन्होंने कहा है कि अगर किसान को मुआवजा नहीं मिलेगा तो वे आवाज उठाते रहेंगे। नेता, मंत्री घर-घर जाकर वोट मांगते हैं, चुनाव प्रचार करते हैं, वैसे ही सरकार को नुमाइंदों की ड्यूटी लगानी चाहिए और हर खेत का सर्वे होना चाहिए।

राहुल गांधी की सदस्यता गई ओर नेताओं की भी जाएगी


पत्रकारों ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर पूछा तो किसान नेता ने कहा कि अभी तो और नेताओं की भी जाएगी।

30 अप्रैल को दिल्ली में होगी एसकेएम की मीटिंग


उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल के दिल्ली में एसकेएम की मीटिंग होगी, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के हर गांव में जांच कमेटी गठित करनी चाहिए, जिसमें नंबरदार, कृषि विभाग का अधिकारी व गांव का पटवारी शामिल होना चाहिए।

मौके पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, जिलाप्रधान यशपाल राणा, सुरेंद्र सांगवान, प्रेम शाहपुर, दिलावर डबकौली इंद्री हलका प्रधान अन्य मौजूद रहे।

‘पंजाब की तरह जारी करें मुआवजे के आदेश’


राकेश टिकैत ने भी कहा कि जिस प्रकार से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में भारी नुकसान मौके पर जाकर मुआयना कर अधिकारियों को उचित मुआवजा का आदेश दिया है उसी प्रकार से हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों की खराब हुई फसल का भी जल्द से जल्द मौका मुआयना कर किसानों को मुआवजा दिया जाए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment