Haryana Election 2024 : जेजेपी-बीजेपी गठबंधन को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, गठबंधन टूटेगा!

Published On: March 29, 2023
Follow Us

Haryana Election 2024 : अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने है। साथ ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसको लेकर मौजूदा गठबंधन सरकार क्या आगे भी साथ चुनाव लड़ेगी या फिर अलग-अलग इस पर सवाल पूछा जा रहा है। अब इस सवाल के जवाब में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया है। 

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन को लेकर न तो मुझे संशय है और न ही सीएम मनोहर लाल को संशय है। उन्होंने कहा कि जहां बात किसी और के संशय की है तो वही बेहतर जवाब दे पाएंगे। 

साढे़ तीन साल पहले भी लोग बोलते थे गठबंधन टूटेगा

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन की सरकार को साढ़े तीन साल होने वाले है। साढ़े तीन साल पहले लोग कहने लगे थे कि गठबंधन टूटेगा, गठबंधन टूटेगा लेकिन मुझे और सीएम को पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए गठबंधन इसी मजबूती के साथ चलेगा और चलाएंगे।

सभी चुनाव जेजेपी-बीजेपी साथ लड़ेगी!

आगामी चुनावों के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा, तीन नगरनिगमों, 10 ज्यादा नगरपालिकाओं और परिषदों के चुनाव होने है। उन्होंने कहा कि अभी मजबूती से पहले इन चुनावों को लड़ा जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजनीतिक पार्टी तो साल के सभी 365 दिन चुनावी मोड में रहती है। उन्होंने कहा कि जो भी चुनाव आएगा, कार्यकर्ता मेहनत करते मजबूती के साथ लड़ेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment