Corona Cases in India Today : भारत में कोरोना के मामले एक दिन में 3,000 से ज्यादा, 6 लोगों की मौत, लोगों की बढ़ी टेंशन

Published On: March 30, 2023
Follow Us

Corona Cases Today Update : बदलते मौसम के चलते एक बार फिर कोरोना ने बड़े स्तर पर भारत में दस्तक देदी है। लगातार देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसा मानों देश में कोरोना की एक और लहर आने वाली है। H3N2 एंफ्लुएजा के साथ-साथ कई राज्यों में कोरोना की हालात खाराब होती जा रही है। 

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगाते एक हफ्ते से बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए मामलों का आंकड़ा सीधे 3 हजार के पार पहुंच गया। बीते एक दिन में कोरोना वायरस के नए 3,016 केस सामने आए हैं। वहीं, कोविड-19 (Covid-19) के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 13,509 हो गई है।

इतना ही नहीं कोरोना से बीते 24 घंटे में 6 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र में 3, दिल्ली 2 और हिमाचल प्रदेश में 1 की बीते 24 घंटे में वायरस के कारण मौत हुई। कोरोना वायरस ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए आपात बैठक भी बुलाई है।

लगातार तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

आपको बता दें कि बीते 6 महीने में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 13,509 हो गई है। वहीं, पिछले साल 2 अक्टूबर को एक दिन में 3,375 नए मामले सामने आए थे। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने का यानी रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत हो गया है।

कितनी है भारत में मृत्यु दर?

बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक देश में 4,41,68,321 लोग रिकवर हो चुके हैं। भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.।19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 220.65 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

4 करोड़ से ज्यादा आ चुके हैं मामले

भारत में 7 अगस्त 2020 को कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। फिर अगले साल 2021 के जून महीने में कोरोना के मामलों का ये आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया था। फिर 25 जनवरी 2022 को संक्रमण के कुल केस 4 करोड़ से ज्यादा हो गए थे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment