Haryana Rain Alert : हरियाणा के तीन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी, देखें आज का मौसम का हाल

Published On: March 31, 2023
Follow Us

Haryana Rain Alert : लावणी के सीज़न में किसानों के लिए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने काल बनकर बरस रही है। बीते कई दिनों से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार बारिश और ओले गिर रहे है। जिससे किसानों को फसल लगातार ख़राब हो रही है। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से हज़ारों एकड़ फसल पूरी तरह से खराब हो गई। ऐसे में एक बार मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरी हरियाणा के 3 जिले कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज श्रेणी में रखा गया है। अन्य 19 जिलों को येलो श्रेणी में शामिल किया है। यहां गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

हरियाणा में 1 मार्च से अब तक 33.5 MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 126 प्रतिशत ज्यादा है।

बिजली को लेकर जारी की एडवाइजरी

खराब मौसम में बिजली को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग की ओर से हिदायत दी गई है कि खराब मौसम में गरज के दौरान किसी सुरक्षित स्थान पर ही लोगों को शरण लेनी चाहिए। हिदायत दी गई है कि इस दौरान किसी पेड़ के नीचे लोग ना खड़े हों। पेड़ पर बिजली गिरने की संभावना सबसे अधिक रहती है। 24 घंटे में नारनौल में बिजली गिरने से 2 श्रमिाकों की मौत होने के मामले सामने आए हैं।

19 जिलों में येलो अलर्ट

उत्तरी हरियाणा के तीन जिलों को छोड़कर पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिणी पूर्व के जिला महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रोहत, रेवाड़ी, झज्जर, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में गरज के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम के 6 जिले सिरसा, जींद, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार और चरखी दादरी में येलो अलर्ट घोषित किया है।

सिरसा में सबसे अधिक बारिश

हरियाणा 7 जिले ऐसे हैं जहां 24 घंटे में 2 लेकर 18 MM बारिश दर्ज की गई। सिरसा में सबसे अधिक 18 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा रेवाड़ी में 11 एमएम, पानीपत में 08, गुरुग्राम और भिवानी में 04-04 एमएम बारिश हुई है। चरखी दादरी में सबसे कम 02 एमएम बारिश हुई है। आज हरियाणा के सभी 22 जिलों में बारिश होने की सूचना है।

अगले 10 दिनों का मौसम का हाल

हरियाणा में अप्रैल में फिर मौसम करवट लेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल की रात को फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर सूबे में दिखाई देगा। इसके कारण 3 और 4 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment