Kanpur Fire News : कानपुर में कपड़ों की मार्केट में लगी भीषण आग, करीब 600 से ज्यादा दुकाने जलकर खाक

Published On: March 31, 2023
Follow Us

Kanpur Fire News: कानपुर में एक कपड़ा मार्केट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि क़रीब 600 से ज़्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कानपुर के बासमंडी इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे रेडिमेड कपड़ों की मार्केट में अचानक आग लग गई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की चपेट में आने से कपड़े की करीब 600 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। आग की सूचना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, अनवरगंज थाना क्षेत्र के बासमंडी इलाके की एआर टावर में पहले आग लगी। इसके बाद तेज हवाओं के कारण आग पास के मसूद टावर 1, मसूद टावर 2 और हमराज कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गई। चारों कॉम्पलेक्स में 600 से अधिक दुकानें बताई जा रही हैं। दमकल की करीब 60 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।

कानपुर के ज्वाइंट सीपी क्या बोले?

कानपुर के ज्वाइंट सीपी ने बताया कि कानपुर के बासमंडी इलाके में एआर टावर में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार तड़के करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने चंद मिनटों में भीषण रूप ले लिया। तेज हवा चलने की वजह से आग ने धीरे-धीरे आग ने आसपास की इमारतों को भी अपनी जद में ले लिया।

दुकानों में आग लगने की जानकारी के बाद अनवरगंज पुलिस के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा और फजलगंज अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। शहर में भीषण आग लगने की सूचना पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बोले- जांच कराई जाएगी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है, लेकिन फिर भी आग पर काबू पाए जाने के बाद स्पष्ट कारणों के संबंध में जांच पड़ताल की जाएगी। साथ ही मार्केट कॉम्प्लेक्स में अग्नि सुरक्षा मानकों की भी जांच कराई जायेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment