Twitter New Dog Logo : ट्वीटर का बदल गया लोगो, क्या एलन मस्क अब ट्वीटर का नाम भी बदलने वाले है?

Published On: April 4, 2023
Follow Us

Twitter Logo : सोशल ऐप ट्वीटर पर लगातार बदलाव जारी है। एक बाद एक ट्वीटर पर बदलाव किए जा रहे है। एलन मस्क ने जब से ट्वीटर को ख़रीदा है तब से कुछ ना कुछ बदलाव करते रहते हैं। अब ट्वीटर के लोगो को बदल दिया गया है। 

एलन मस्क ने पहले ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की अब उन्होंने ट्वीटर का लोगो ही बदल दिया। अब लोगो में नीली चिड़िया की बजाय कुत्ता दिख रहा है। मस्क के ट्वीट से तो ऐसा ही लग रहा है। लेकिन इस पर ठोस रूप से कुछ कहना सही नहीं है क्योंकि एलन मस्क अगले ही पल कुछ भी अलग कर सकते हैं।

मस्क ने शेयर की कुत्ते की फ़ोटो

मस्क ने इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया है। जिसमें एक फोटो शेयर की कि एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में लाइसेंस था, जिस पर नीली चिड़िया की फोटो थी। कुत्ता कह रहा था कि यह पुरानी फोटो है।

क्या नाम भी बदल देंगे मस्क

ऐसे में लोगों में दलचस्पी बढ़ गई है कि क्या एलन मस्क लोगो के साथ ट्वीटर का नाम भी बदल देंगे। क्योंकि वो ट्वीटर पर हर वक़्त कुछ ना कुछ अलग करते रहते हैं। ऐसे में अभी कोई आधिकारिक बयान तो नहीं है कि लोगो क्यों बदला गया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment