Haryana Corona Cases Today : हरियाणा में 19 जिलों में फैला कोरोना का संक्रमण, बीते 24 घंटे में आए इतने केस, देखें

Published On: April 10, 2023
Follow Us

Haryana Corona Cases Today : देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस के बीच हरियाणा में तेज़ी से कोरोना के मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। प्रदेश के 19 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। अब तीन जिले नूंह, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ ही ऐसे हैं जहां कोरोना का मरीज सक्रिय नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 6.29 फीसदी पहुंच गई है। हालांकि, रिकवरी दर 98.82 और मृत्यु दर 1.01 फीसदी पर स्थिर है।

रविवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 428 नए मरीज मिले। इन नए मरीजों को मिलाकर अब प्रदेशभर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है। ये संख्या तो तब है, जब रविवार को 415 मरीज ठीक भी हुए। सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, कैथल और नूंह में कोई नया केस नहीं मिला है।

प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमित

जिला            

मरीज

गुरुग्राम

217

पंचकूला

60

फरीदाबाद

41

जींद    

27

हिसार

17

अंबाला      

15

करनाल

13

कुरुक्षेत्र            

06

सोनीपत    

05

झज्जर   

03

चरखी दादरी

03

पलवल      

02

यमुनानगर

02

पानीपत

01

अकेले गुरुग्राम में पूरे हरियाणा के बराबर सक्रिय मरीज


पूरे हरियाणा के बराबर अकेले गुरुग्राम में 940 सक्रिय मरीज हैं। फरीदाबाद में 292, पंचकूला में 219, रोहतक में 65, करनाल में 63, अंबाला में 56, झज्जर में 32, हिसार में 30, जींद में 27, यमुननागर में 25, कुरुक्षेत्रसोनीपत में 22-22, पलवल में 18, पानीपत में 16, सिरसा में 7, चरखी दादरीकैथल में 6-6, भिवानी में 2, रेवाड़ी में अभी 1 कोरोना मरीज इलाज करा रहे हैं।

सिर्फ 20 लाख ने ली एहतियाती खुराक

हरियाणा में कोरोना टीकाकरण की 103 प्रतिशत पहली डोज, 86 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है लेकिन तीसरी डोज अर्थात एहतियाती टीका मात्र 20 लाख लोगों ने ही लगवाया है। शतप्रतिशत बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों को प्रेरित करने के साथसाथ उन्हें सप्लीमेंट देने की योजना बनाई है।

हरियाणा के लिए ये है गाइडलाइन 

  • सभी कोविड पॉजिटिव के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं।
  • अस्पताल में कोविड के अनुकूल व्यवहार के बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
  • भीड़भाड़ वाली उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
  • एन्फ्लुएंजा टेस्टिंग के लिए सभी अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बना दिए गए हैं।
  • सभी स्तर पर कोविड-19 संबंधित दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment