Coronavirus Cases in Delhi : दिल्ली में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, फिर बंद हो सकते है स्कूल, आतिशी बोलीं जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश

Published On: April 14, 2023
Follow Us

Coronavirus Cases in Delhi : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेज़ी से पैर पसार रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में हालात बैकाबू होते जा रहे है। दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि सरकार स्थिति की समीक्षा कर रही है और स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। इस बीच ‘नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस’ की अध्यक्ष सुधा आचार्य के अनुसार, करीब 230 निजी स्कूलों ने मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को सात महीने बाद पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या 1,000 को पार कर गई। शहर में संक्रमण की दर 23.8 प्रतिशत रही। मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि हमारी सरकार कोविड स्थिति की समीक्षा कर रही है और इस संबंध में सभी स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

निजी स्कूलों में मास्क हुआ अनिवार्य

एनपीएससी की अध्यक्ष सुधा आचार्य ने कहा कि दिल्ली के करीब 230 निजी स्कूलों ने सभी छात्रों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और दो गज की दूरी की भी पालन कर रहे हैं।

आचार्य ने PTI से कहा कि चूंकि कोविड हालात फिर से बिगड़ रहे हैं, हमने पहले से एहतियाती कदम उठाने का फैसला लिया है। छात्रों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है और दो गज की दूरी का भी पालन किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि बाल भारती, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी स्कूल और एल्कॉन पब्लिक स्कूल आदि ने कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड के 1,149 नए मामले आए जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment