Haryana News : इनेलो ने किया बाबा साहेब अम्बेडकर को याद, अभय बोले- जीवन भर देश के नागरिकों के समान अधिकारों के लिए संघर्ष किया

Published On: April 14, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में डा. भीम राव अम्बेडकर नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने जीवन भर देश के नागरिकों के समान अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बाबा साहेब विश्व भर में मानवाधिकार आंदोलन, भारतीय संविधान निर्माता और उनकी विद्वता के लिए जाने जाते हैं। इनेलो पार्टी हर साल 14 अप्रैल को यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाती है। बाबा साहेब ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और कमेरों के हितों की लड़ाई लड़ी। जननायक ताऊ देवी लाल और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जब भी सत्ता में रहे उन्होंने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और कमेरों के उत्थान के लिए कार्य किए। भीम राव अम्बेडकर को भारत रत्न दिलाने में जननायक चौधरी देवी लाल का अहम् योगदान रहा है। 

अभय ने बैसाखी की दी बधाई

अभय सिंह चौटाला ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और बैसाखी का दिन किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इनेलो किसान, मजदूर और कमेरे की पार्टी है इसलिए हर साल सभी जिलों में बैसाखी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाती है। इस दिन को हरियाणा और पंजाब के अलावा उत्तर भारत में फसल की कटाई शुरू होने की सफलता के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गेहूं और तिलहन की कटाई शुरू होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन हिन्दू नववर्ष भी आरम्भ होता है।

देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आज 133वीं जयंती है, हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आरएस चौधरी आईएएस (सेवानिवृत्त), पूर्व डीजीपी हरियाणा डॉ. महेंद्र सिंह मलिक, कार्यालय सचिव स. नच्छत्तर सिंह मल्हान, डॉ. सतबीर सिंह सैनी और प्रो. हरबंस सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शुक्रवार को प्रदेश के जिलास्तर पर भी इनेलो ने अम्बेडकर जयंती और बैसाखी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इनेलो के सभी जिलाध्यक्षों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालयों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment