Karnal Breaking News : हरियाणा के करनाल में एक 3 मंजिला राइस मिल की इमारत ढही, 2 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Published On: April 18, 2023
Follow Us

करनाल : हरियाणा के करनाल से बड़ी ख़बर है। करनाल के तरावड़ी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित शिव शक्ति नामक एक राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। बताया जा रहा है कि मिल की इस इमारत में करीब 100 से ज्यादा मजदूर सोते थे। ऐसे में मलबे में कई मजदूरों के दबे की आशंका है। वहीं 2 मजदूरों की मौत की ख़बर है।

शिव शक्ति मिल की इमारत गिरी

बताया जा रहा है कि शिव शक्ति मिल की इस इमारत में करीब 100 से ज्यादा मजदूर सोते थे। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी गई है। करनाल के एसपी शशांक सावन भी मौके पर मौजूद हैं और पुलिस मिल के मालिक से पूछताछ कर रही है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment