Haryana News : सीएम मनोहरलाल खट्टर का ऐलान, हरियाणा में लाया जाएगा एक नया कानून, इससे लोगों को ये मिलेगा फायादा

Published On: April 18, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : हरियाणा में पारिवारिक भूमि विवादों को हल करने के लिए नया कानून बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पारिवारिक भूमि विवादों को हल करने के लिए हरियाणा एक नया कानून लाने जा रहा है, जिसका उद्देश्य अदालतों में वर्षों से लंबित ऐसे सभी विवादों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश 100 गांवों के लिए एक योजना तैयार करने की प्रक्रिया में है, जिन्हें समेकित नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि गुरुग्राम को औद्योगिक रूप से कैसे विकसित किया गया है और आर्थिक रूप से अब प्रदेश के अन्य जिलों को विकसित करने पर बल दिया जा रहा है।

जल्द शुरू होगा हिसार एयरपोर्ट का परिचालन

उन्होंने कहा कि जेवर हवाईअड्डे से संपर्क होने के कारण यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं, हिसार हवाईअड्डा जल्द ही अपना परिचालन फिर से शुरू करेगा, जिससे जिले के प्रगति ग्राफ को निश्चित रूप से एक बड़ा बढ़ावा मिलने वाला है।

पंचकूला जिले पर सरकार का फोकस

उन्होंने कहा कि पंचकुला जिला भी एक केंद्रीय स्थान पर है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का भी फायदा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इसलिए, सरकार ने जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए विकासकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए ईडीसी और विकास शुल्क की दरों में कमी की है। अब विकासकर्ता निवेश कर रहे हैं और जल्द ही पंचकूला भी एक आर्थिक राजधानी के रूप में उभरेगा।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिकायत निवारण तंत्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए आईटी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment